150 बच्चों के लिए सिर्फ 3 शिक्षक! नाराज छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, पढ़ाई पूरी तरह ठप

150 बच्चों के लिए सिर्फ 3 शिक्षक! नाराज छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, पढ़ाई पूरी तरह ठप

पिथौरा। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड स्थित जम्हारी हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों और अभिभावकों का विरोध लगातार छठे दिन भी जारी रहा। स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर छात्र धरने पर बैठे हैं और पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के चलते स्कूल में नियमित पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

जानकारी के अनुसार, जम्हारी हाईस्कूल में करीब 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उनके लिए पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। वर्तमान में स्कूल में केवल तीन व्याख्याता (लेक्चरर) कार्यरत हैं, जिनमें से एक प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा स्कूल में एक लिपिक (बाबू) और एक प्रयोगशाला शिक्षक पदस्थ हैं। कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक लंबे समय से नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

वर्षों से रिक्त हैं कई पद
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। बार-बार मांग और शिकायत के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। इसका सीधा असर बोर्ड कक्षाओं सहित अन्य छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि शिक्षक नहीं होने के कारण कई विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं।

Read More हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार

9 जुलाई से जारी है आंदोलन
शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र और उनके अभिभावक 9 जुलाई से स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में नाराजगी बनी हुई है।

Read More ओबीसी प्रमाणपत्र विवाद में अब उच्च स्तरीय समिति करेगी सुनवाई, हाई कोर्ट ने तय की समयसीमा

Tags:

Latest News

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण; ‘हनुमान अंश’ भी टैक्स फ्री साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण; ‘हनुमान अंश’ भी टैक्स फ्री
तीन दिन तक प्रसव का इंतजार, गर्भवती और गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे ने तोड़ा दम
गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे
स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज
हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 
वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल