कोयला घोटाले के काले धन की तलाश में डकैतों का कहर: कोरबा में 20 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर खोद डाला पूरा घर

कोयला घोटाले के काले धन की तलाश में डकैतों का कहर: कोरबा में 20 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर खोद डाला पूरा घर

कोरबा। कोयला परिवहन और अन्य घोटालों में आरोपित रही अफसर सौम्या चौरसिया के कथित काले धन की खोज में 20 नकाबपोश डकैतों ने मंगलवार देर रात कोरबा जिले में एक परिवार के घर पर धावा बोल दिया। तराईडांड गांव में रहने वाले किसान शत्रुध्न दास महंत के घर पहुंचे डकैतों ने परिवार के 11 सदस्यों को बुरी तरह बंधक बनाया और पूरे घर की फर्श को सब्बल से खोद डाला।

11 लोगों को बांधकर बनाया बंधक
रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे 20 हथियारबंद डकैत देशी कट्टा, तलवार, चाकू, लाठी और सब्बल से लैस थे। घर में घुसते ही उन्होंने परिवार के 11 लोगों को कब्जे में ले लिया। सभी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दी। दो-दो नकाबपोश हर सदस्य पर नजर रखते रहे।

डकैतों का सवाल, “चौरसिया का पैसा कहां गाड़ा है?”
पीड़ित शत्रुध्न दास महंत का कहना है कि डकैत बार-बार पूछते रहे कि “सौम्या चौरसिया ने जो पैसा दिया है, वह कहां गाड़ा है?” डकैतों ने रसोई और अन्य कमरों के फर्श को सब्बल से खंगाल डाला, लेकिन कोई धन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने घर की आलमारी की चाबी ले ली और उसमें रखे 1.50 लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए।

Read More न कार्यालय , न विज्ञापन, फिर भी बीज निगम में दे दी नौकरी! एमडी का डिजिटल हस्ताक्षर स्कैन कर बांटे नियुक्ति पत्र

क्यों निशाना बना यह परिवार?
शत्रुध्न की बेटी बबीता, सौम्या चौरसिया के घर में रहकर पली-बढ़ी थी। सौम्या ने उसका लालन-पालन किया और उच्च शिक्षा दिलाई। इसी नजदीकी के कारण डकैतों को शक था कि सौम्या का कथित काला धन इसी परिवार ने घर में छिपा रखा है।

Read More इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद

सौम्या चौरसिया पर गंभीर आरोप
सौम्या चौरसिया पर कांग्रेस शासन के दौरान हुए कोयला परिवहन, शराब नीति और डीएमएफ घोटाले में करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। ईडी, एसीबी और ईओडब्ल्यू इन मामलों की जांच कर रही हैं। वह 21 महीने जेल में रहीं और फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं। कोयला घोटाले में 50 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप भी उन पर है।

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
20 हथियारबंद डकैतों का संगठित गिरोह, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी का नाम और भारी लूट यह पूरा मामला पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। फिलहाल, पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Tags:

Latest News

गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ