राजनांदगांव में पुलिस की बड़ी लापरवाही: डेढ़ साल की बच्ची के मामले में महिला थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित

राजनांदगांव में पुलिस की बड़ी लापरवाही: डेढ़ साल की बच्ची के मामले में महिला थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित

राजनांदगांव। शहर के बाजार क्षेत्र में पिता से बिछड़ी डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। तत्काल प्रभाव से महिला थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह और कोतवाली थाने के प्रधान आरक्षक चंद्रेश सिन्हा को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम का भी तबादला कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले ने जिले में चर्चा का विषय बना लिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठने लगे हैं।

बाजार में पिता से बिछड़ गई मासूम
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के मार्केट एरिया में एक व्यक्ति अपनी करीब डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह व्यक्ति नशे की हालत में था। इसी दौरान बच्ची पर ध्यान न देने के कारण वह भीड़भाड़ वाले इलाके में अपने पिता से बिछड़ गई। कुछ देर बाद बच्ची सड़क किनारे खड़ी होकर रोती हुई दिखाई दी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों की नजर उस पर पड़ी। बच्ची को अकेले रोता देख उन्होंने तुरंत मानवता दिखाते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने का फैसला किया।

महिला थाने में नहीं मिली अपेक्षित मदद
दोनों युवक बच्ची को लेकर सीधे महिला थाने पहुंचे ताकि पुलिस की मदद से उसके परिवार का पता लगाया जा सके। लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले में अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई। बताया जाता है कि महिला थाना प्रभारी ने युवकों से डायल 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह देकर उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद जब दोनों युवक बच्ची को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे तो वहां भी उन्हें संतोषजनक सहयोग नहीं मिला।

Read More अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी

चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से सुरक्षित पहुंची बच्ची
आखिरकार दोनों युवकों ने चीखली पुलिस चौकी के एक आरक्षक की मदद से चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया। हेल्पलाइन टीम ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर संपर्क गृह भेजा। बाद में पुलिस ने जांच कर बच्ची के परिजनों का पता लगाया और उसे सुरक्षित उसके परिवार से मिला दिया गया।WhatsApp-Image-2026-03-14-at-5.27.59-AMWhatsApp-Image-2026-03-14-at-5.27.59-AM1

Read More पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित

एसपी ने दिखाई सख्ती
घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इसे गंभीर लापरवाही माना। इसके बाद महिला थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह और आरक्षक चंद्रेश सिन्हा को निलंबित कर दिया गया। जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने और नियमित उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम का तबादला भी कर दिया गया है।

मानवता की मिसाल बने युवक
मासूम बच्ची को सुरक्षित पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन तक पहुंचाने वाले दोनों युवकों की सराहना की गई है। पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उनकी मानवता और जिम्मेदारी की भावना के लिए उन्हें सम्मानित भी किया।

Latest News

Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित
Rohit Chandel: POCSO केस में टीवी एक्टर रोहित चन्देल को कोर्ट से राहत, करीब दो महीने बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ
भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं गलत और अधूरी जानकारी- हाई कोर्ट, 9 महीने पहले निपट चुके राजस्व प्रकरण को बताया लंबित, रिव्यू में बदला अपना आदेश
CG News: प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था पनीर का कारोबार! ओडिशा रवाना होने से पहले 650 किलो की खेप जब्त, जांच शुरू
CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा
CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप
स्मार्टफोन सेक्टर में फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ेगी भर्ती, 39,600 तक मौसमी नौकरियां मिलने की उम्मीद
घर में खाना बनाने वाली महिलाओं के लिए भी जरूरी है सावधानी, किचन का धुआं बन सकता है सांसों के लिए परेशानी
तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश
अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी
Lemon and Chillies: घर, दुकान और गाड़ी पर क्यों टांगते हैं नींबू-मिर्च? बुरी नजर या सिर्फ परंपरा, जानिए पूरा सच