कवर्धा में सरकारी राशन दुकान में चोरी: ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले गए बदमाश

कवर्धा में सरकारी राशन दुकान में चोरी: ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले गए बदमाश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सरकारी राशन दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र के बानो गांव में अज्ञात बदमाशों ने उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर गरीबों के लिए रखे गए सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा चोरी कर लिया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसपैठ की और वहां रखा करीब 53 बोरी यानी लगभग 26 क्विंटल चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 75 हजार रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

सुबह खुला चोरी का राज
बताया जा रहा है कि सुबह जब रोज की तरह सोसायटी संचालक राशन दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चावल की कई बोरियां और इलेक्ट्रॉनिक कांटा गायब हैं। इसके बाद संचालक ने तुरंत संबंधित विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी।

Read More सूकर फार्म की दीवार में लाखों का घोटाला: 9 इंजीनियरों पर FIR, अफसरों को बचाने पुलिस पेश नहीं कर रही चालान

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ और सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है।

Read More शराब दुकान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी और अपचारी बालक गिरफ्तार

गरीबों के हिस्से का राशन हुआ चोरी
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार अन्नपूर्णा योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त चावल उपलब्ध कराती है, ताकि गरीबों को खाद्यान्न की कमी न हो। ऐसे में राशन दुकान से चावल की चोरी होने से ग्रामीणों में नाराजगी है और लोग जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार