सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़

सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित अडानी पावर प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। प्लांट में काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मजदूरों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने प्लांट परिसर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि आक्रोशित श्रमिकों ने कंपनी के बाहर खड़ी एक गाड़ी को भी पलट दिया। घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मजदूरों का आरोप है कि हादसे के बाद भी लंबे समय तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे नाराजगी और बढ़ गई।

मैकेनिकल कार्य के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। प्लांट में मैकेनिकल कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ मजदूरों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने कुछ समय तक मजदूर के शव को छिपाकर रखने की कोशिश की। इस खबर के फैलते ही प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूरों का आक्रोश भड़क उठा।

मजदूरों का फूटा गुस्सा, प्लांट में तोड़फोड़
साथी मजदूर की मौत और कथित लापरवाही से नाराज श्रमिकों ने प्लांट परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ मजदूरों ने परिसर में तोड़फोड़ कर दी और बाहर खड़ी एक गाड़ी को पलट दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन आक्रोशित मजदूरों की भीड़ के सामने पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Read More ISRO EOS-05 Launch: ‘नॉटी बॉय’ की शानदार वापसी, GSLV-F17 ने रचा नया अध्याय; अंतरिक्ष से होगी भारत की और पैनी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
मजदूरों का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और सावधानियां नहीं बरती जातीं, जिससे श्रमिकों की जान जोखिम में रहती है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया और कई अधिकारी व कर्मचारी मौके से हट गए है।

Read More महानदी जल विवाद: वकीलों को 75 करोड़ का पेमेंट, रिटायर अफसरों को पेंशन के ऊपर डेढ़ लाख की सैलरी, मगर प्रगति अब भी शून्य

अडानी पावर प्लांट में पहले भी हो चुके हैं विवाद और हादसे

1 फरवरी 2025: ट्रक हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्लांट से जुड़े 6 बसों और 2–3 ट्रकों में आग लगा दी थी। सड़क जाम और पुलिस से झड़प की स्थिति बनी थी। माना गया कि प्लांट के विस्तार (1200 मेगावाट से 4400 मेगावाट) के कारण भारी ट्रैफिक और ओवरलोडिंग से हादसा हुआ।

2 अक्टूबर 2024: ऐश डैम से जुड़े मुआवजा विवाद को लेकर गार्ड्स और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।

3 सितंबर 2022: स्थानीय लोगों ने भूमि मुआवजा और पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर प्लांट के खिलाफ चक्का जाम किया था।

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी