PM मोदी पर कथित विवादित टिप्पणी: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस के शिकंजे में, कौशांबी से हुई गिरफ्तारी

PM मोदी पर कथित विवादित टिप्पणी: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस के शिकंजे में, कौशांबी से हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, विनोद तिवारी इन दिनों कौशांबी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर की गई एक कथित विवादित पोस्ट के संबंध में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, 3 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई एक पोस्ट को लेकर पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस टीम कौशांबी पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

Read More निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब  

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली लाकर पूछताछ किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की ओर से मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं। फिलहाल, दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More दबेना एनीकट 'डीजल' घोटाला: 95 रु का डीजल 152 में ! सरकारी खजाने से ठेकेदार पर लुटाए 27 लाख, भंडाफोड़ हुआ तो 24 लाख वापस; कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई.....

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी