दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई

दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई

देशभर में दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट की बढ़ती शिकायतों के बीच Food Safety and Standards Authority of India ने बड़ा फैसला लिया है। अब दूध उत्पादन और बिक्री के लिए लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। यानी कोई भी व्यक्ति, डेयरी यूनिट या विक्रेता बिना वैध लाइसेंस के दूध का कारोबार नहीं कर सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

मिलावट रोकने के लिए सख्त कदम
एफएसएसएआई ने बताया कि देश के कई हिस्सों से दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य आयुक्तों को एडवाइजरी जारी की गई है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि दूध का उत्पादन, संग्रहण, प्रसंस्करण और बिक्री करने वाले सभी कारोबारी वैध पंजीकरण या लाइसेंस के तहत ही काम करेंगे।

सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को राहत
एफएसएसएआई के निर्देशों के अनुसार डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े किसानों और पशुपालकों को अलग से लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी। यदि वे किसी पंजीकृत सहकारी संस्था को दूध सप्लाई करते हैं, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से अलग पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

Read More NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

राज्यों को जांच और विशेष अभियान के निर्देश
एफएसएसएआई ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से जांच अभियान चलाएं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि दूध उत्पादन और बिक्री से जुड़े सभी कारोबारी वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र या लाइसेंस रखते हों। इसके अलावा दूध को सुरक्षित रखने के लिए मिल्क चिलिंग और भंडारण उपकरणों का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि उचित तापमान पर भंडारण सुनिश्चित हो सके और दूध खराब होने से बचाया जा सके।

Read More महानदी जल विवाद: वकीलों को 75 करोड़ का पेमेंट, रिटायर अफसरों को पेंशन के ऊपर डेढ़ लाख की सैलरी, मगर प्रगति अब भी शून्य

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
एफएसएसएआई ने साफ किया है कि बिना लाइसेंस दूध बेचने या नियमों का पालन न करने पर खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्यों को विशेष पंजीकरण अभियान चलाकर ऐसे कारोबारियों को औपचारिक रूप से पंजीकृत करने के लिए भी कहा गया है।

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे