Shakun Shastra: हाथ से इन चीजों का गिरना नहीं होता शुभ, घर में छा जाती है अशांति!

Shakun Shastra: हाथ से इन चीजों का गिरना नहीं होता शुभ, घर में छा जाती है अशांति!

Shakun Shastra: हर व्यक्ति के जीवन में रोजाना कोई न कोई घटना घटती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जीवन में रोजाना घटने वाली ये घटनाएं अक्सर भविष्य से जुड़े संकेत दिया करती हैं. कई बार व्यक्ति के हाथ से कुछ चीजें अचानक गिर जाती हैं. शकुन शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति के हाथ से कुछ वस्तुओं का अचानक गिर जाना सामान्य घटना नहीं होती. ये जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देती हैं. ऐसे में इन संकेतों को समझकर सतर्क रहना जरूरी हो जाता है, तो आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिनका हाथ से गिरना अशुभ माना जाता है.

हाथ ये चीजें गिरना है अशुभ

  • दूध: हाथ से दूध का गिलास या बर्तन गिरना अच्छा नहीं माना जाता. ज्योतिष के अनुसार, दूध का संबंध चंद्रमा से माना जाता है. मान्यता है कि घर में दूध गिरने से मानसिक तनाव या घर में अशांति छा सकती है.
  • नमक: घरों में बड़े-बुजुर्ग नमक को बहुत सावधानी से रखने की सलाह देते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हाथ से नमक गिरना अच्छा नहीं होता है. ज्योतिष शास्त्र में नमक का संबंध शुक्र और चंद्र ग्रह से बताया गया है. मान्यता है कि इसके गिरने से आर्थिक परेशानी बढ़ती है.
  • तेल: अगर हाथ से तेल का बर्तन गिर जाए या तेल फैल जाए तो भी शुभ नहीं होता. ज्योतिष मान्यताओं में तेल का संबंध शनि ग्रह से जोड़ा गया है. इसलिए, तेल गिरने से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं.
  • पूजा की थाल: पूजा के समय अगर थाली या जलता हुआ दीपक हाथ से गिर जाए तो ये अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा होने के बाद कोई अशुभ समाचार मिल सकता है.
  • काली मिर्च: हाथ से काली मिर्च का गिरना सही नहीं रहता. इससे परिवार में तनाव या किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं. इसलिए ऐसा हो जाने पर संभलकर रहना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Read More जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना

Tags:

Latest News

CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी
CG News: शिक्षकों की शिकायत पर जशपुर में बड़ा एक्शन! BEO-ABEO अटैच, BRC निलंबित, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
CG News: अदालत में दस्तावेज पेश करने का बदला तरीका, अब शुरुआती चरण में ही बताना होगा असली है या नहीं
रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत