रायपुर के होटल में मिलीं 2 विदेशी युवतियां, 3 महीने बाद FIR दर्ज, अब उज्बेकिस्तान भेजने की तैयारी

रायपुर के होटल में मिलीं 2 विदेशी युवतियां, 3 महीने बाद FIR दर्ज, अब उज्बेकिस्तान भेजने की तैयारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके स्थित Hotel Arena Boutique में मिली उज्बेकिस्तान की दो युवतियों के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। संदिग्ध गतिविधियों के संदेह में हिरासत में ली गई इन विदेशी नागरिकों को रायपुर सेंट्रल जेल परिसर के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। पुलिस अब दूतावास से संपर्क कर उन्हें उनके देश वापस भेजने यानी डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

होटल में रेड के दौरान पकड़ी गई थीं युवतियां
पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में दो विदेशी महिलाएं ठहरी हुई हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। सूचना मिलते ही Telibandha Police Station की टीम ने होटल में दबिश दी और दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस ने उनसे पासपोर्ट, वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।dy7tkj_1773384463

तीन महीने तक नहीं दी कोई जानकारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों युवतियों ने करीब तीन महीने तक अपनी पहचान, यात्रा या भारत आने के उद्देश्य से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। कई बार मौका दिए जाने के बावजूद वे अपने दस्तावेज या ठोस जानकारी प्रस्तुत नहीं कर पाईं।

Read More म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार

विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने 10 मार्च 2026 तक वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने के बाद दोनों महिलाओं के खिलाफ Immigration and Foreigners Act 2025 की धारा 3, 21 और 23 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Read More बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद

दूतावास के जरिए होगी डिपोर्ट की प्रक्रिया
मामले को लेकर Avinash Singh ने बताया कि दोनों विदेशी महिलाओं को जनवरी में हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजा गया था। तीन महीने तक पूछताछ के बाद भी उन्होंने कोई ठोस जानकारी नहीं दी, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अब उज्बेकिस्तान के दूतावास से संपर्क कर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को उनके देश वापस भेजा जा सके।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल