कांग्रेस नेता नागेंद्र राय की गुंडागर्दी: महिला के घर की सीढ़ी तोड़ी, सरपंच को भी धमकाया!

जनप्रतिनिधि को दी गाली

कांग्रेस नेता नागेंद्र राय की गुंडागर्दी: महिला के घर की सीढ़ी तोड़ी, सरपंच को भी धमकाया!

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के महमंद में एक महिला के घर की सीढ़ी को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। पंचायत ने सीढ़ी तोड़ने के लिए दो दिन का समय दिया था, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस के एक रसूखदार नेता और उसके गुर्गों ने सरेआम महिला के घर की सीढ़ी तुड़वा दी। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने बीच-बचाव करने आए सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी जमकर गाली-गलौज की। इस पूरी घटना का महिला ने वीडियो बना लिया, जिसके बाद तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कांग्रेस नेता और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष है, जिसकी दादागिरी से लोग परेशान हैं।

Screenshot_20250614_143535_Chrome

तोरवा के ग्राम पंचायत महमंद में रहने वाली मधु रजक निजी संस्थान में काम करती हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार को गांव के सरपंच और पंचायत के प्रतिनिधि उनके घर आए थे। सरपंच और पंचायत के लोगों ने उन्हें मकान की सीढ़ी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होने की बात कही। कांग्रेस नेता नागेंद्र राय पर पंचायत चुनाव के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाने का आरोप लगा था। पीड़ित ने बताया कि वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहा था। नागेंद्र राय और उसके साथियों ने अपने समर्थित प्रत्याशी के लिए काम करने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर कांग्रेस नेता और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। यह मामला थाने तक पहुंचा था। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Read More NJV EXCLUSIVE: बस्तर में बड़ी लापरवाही उजागर, पोलियो वैक्सीन की 8500 शीशियां टूटी मिलीं , टला बड़ा हादसा

सत्ता के नशे में चूर नेता की दबंगई, पहले भी दे चुका है जान से मारने की धमकी!

Read More रायपुर KTUJM विवाद: जिस प्रोफेसर पर यूनिवर्सिटी ने दर्ज कराई थी FIR, अब चोर दरवाजे से उसी की वापसी! सेटिंग और राजनीतिक रसूख पर उठे गंभीर सवाल

यह कोई पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेता नागेंद्र राय पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, नागेंद्र राय का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ समय पहले पंचायत चुनाव के दौरान भी उसने भाजपा समर्थित प्रत्याशी का साथ देने पर मधु रजक को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। अब सीढ़ी तोड़ने की इस घटना ने एक बार फिर उसकी दबंगई को उजागर कर दिया है। सवाल यह है कि आखिर एक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कानून को अपने हाथ में लेने की इतनी हिम्मत कैसे कर रहा है? क्या सत्ता का नशा इतना हावी हो चुका है कि उसे पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं? पुलिस की कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है। क्या आरोपी नेता पर कड़ी कार्रवाई होगी या फिर वह अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर एक बार फिर बच निकलेगा?

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग बना अवैध वसूली का एटीएम, रिटायरमेंट से पहले प्रभारी ईएनसी का रेट कार्ड लागू जल संसाधन विभाग बना अवैध वसूली का एटीएम, रिटायरमेंट से पहले प्रभारी ईएनसी का रेट कार्ड लागू
घुसपैठ और जनसंख्या बदलाव पर केंद्र सख्त, अमित शाह ने हाई लेवल कमेटी के गठन का किया बड़ा ऐलान
CG BIG BREAKING: भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री दर्जे प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का निधन, प्रशिक्षण शिविर में आया हार्ट अटैक
‘मिडिल ईस्ट अब अमेरिका के लिए सुरक्षित नहीं’: मोजतबा खामेनेई की खुली चेतावनी से बढ़ा वैश्विक तनाव
SSC GD परीक्षा केंद्र बना रणभूमि! दूसरे दिन भी बवाल, तोड़फोड़ और हाईवे जाम के बाद परीक्षा रद्द
शुभेंदु सरकार के एक्शन से हड़कंप! अवैध घुसपैठियों में मचा डर, बॉर्डर की ओर बढ़ी भीड़
त्विषा केस बना मिस्ट्री: बाइपोलर डिसऑर्डर, अबॉर्शन और डिलीट चैट्स ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें
अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या से सनसनी, स्टोर में लूट का विरोध करना पड़ा भारी, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
राहुल गांधी पर मानहानि का मामला: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर रायबरेली कोर्ट पहुंचा विवाद
मौत का कुआं बना सेप्टिक टैंक: जहरीली गैस ने छीनी 6 मजदूरों की जान, ओडिशा के गांव में पसरा मातम
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! TMC के कई सांसद बदल सकते हैं पाला, BJP की बढ़ सकती है ताकत
बस्तर के ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ को पद्मश्री: 35 साल की सेवा पर मिला देश का सम्मान, जंगलों में मुफ्त इलाज से बदली हजारों जिंदगियां