छत्तीसगढ़: दागी IAS अफसर को सेवा विस्तार पर BJP में घमासान, दिल्ली तक हड़कंप

छत्तीसगढ़: दागी IAS अफसर को सेवा विस्तार पर BJP में घमासान, दिल्ली तक हड़कंप

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में एक वरिष्ठ IAS अधिकारी के सेवा विस्तार की तैयारी को लेकर भाजपा के भीतर ही बवाल मच गया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), गृह मंत्रालय और कार्मिक विभाग को 7 पन्नों की गोपनीय चिट्ठी लिखकर इस अफसर के दागदार विवादित और निष्क्रिय कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए विस्तार रोकने की मांग की है। इस चिट्ठी और एक पत्रकार के ट्वीट के बाद दिल्ली तक सियासत तेज हो गई है, जिसमें पूछा जा रहा है कि आखिर छत्तीसगढ़ को कौन चला रहा है चुनी हुई सरकार या बेलगाम अफसरशाही?

मामला तब और गंभीर हो गया जब राष्ट्रीय जगत विजन के वरिष्ठ पत्रकार ने दावा किया कि यह अफसर कांग्रेस शासन के दौरान हुए शराब घोटाले, कोल लेवी, खनिज घोटाले और महादेव सट्टा रैकेट जैसे बड़े मामलों में संस्थागत चुप्पी का प्रतीक रहा है। अब उसी अधिकारी को फिर से कुर्सी देने की तैयारी हो रही है, जिससे भाजपा के अंदर ही तीखा आक्रोश है।

7 पन्नों की गोपनीय चिट्ठी में क्या है?

Read More पुरानी रंजिश में फिर भिड़े किन्नरों के दो गुट, पुलिस तक पहुंचा विवाद

भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखी अपनी चिट्ठी में आरोप लगाए हैं कि संबंधित IAS अफसर ने 2019 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ में हुए बड़े घोटालों जैसे शराब घोटाला, कोल लेवी, खनिज पट्टा घोटाला और महादेव सट्टा रैकेट पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी। चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि आठ बार लिखित आदेशों के बावजूद इस अधिकारी ने घोटालों से जुड़े अधीनस्थ अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि जांच एजेंसी ACB,EOW को भी रबर स्टांप बना दिया गया था और आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्टों को भी दरकिनार कर दिया गया। चिट्ठी में यह भी दावा किया गया है कि व्हिसिलब्लोअर्स को चुप करा दिया गया था।

Read More सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी

भाजपा के भीतर आक्रोश: सिस्टम निगल जाएगा चिट्ठी

इस मामले पर भाजपा के ही एक अन्य वरिष्ठ नेता ने व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नौकरशाही इतनी मजबूत हो चुकी है कि चुने हुए नेताओं की आवाज दबा दी जाती है। उन्होंने आशंका जताई कि यह अफसर आराम से सेवा विस्तार लेकर निकल जाएगा और ईमानदार भाजपा नेता की चिट्ठी धूल चाटेगी। उनका सवाल था कि यही असली सवाल है छत्तीसगढ़ को कौन चला रहा है?

PMO से क्या मांग की गई है?

इस गोपनीय पत्र में प्रधानमंत्री कार्यालय से आग्रह किया गया है कि ऐसे दागदार अफसर को सेवा विस्तार न दिया जाए। इसके बजाय, एक बेदाग, निष्पक्ष और राजनीतिक प्रभाव से मुक्त" अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि जनता का शासन प्रणाली पर विश्वास बहाल हो सके। इस पूरे प्रकरण ने छत्तीसगढ़ की सियासत में नौकरशाही और जनप्रतिनिधित्व के बीच की पुरानी बहस को एक बार फिर गर

मा दिया है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध