छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: अब CBI संभालेगी 570 करोड़ की जांच, बड़े नेता-अफसर रडार पर

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: अब CBI संभालेगी 570 करोड़ की जांच, बड़े नेता-अफसर रडार पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ₹570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। राज्य सरकार ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम (DSPE Act) की धारा-6 के तहत CBI को राज्य में स्वतंत्र जांच की अनुमति दे दी है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और रेंज अधिकारियों (IG) को CBI के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

इस फैसले से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। द हितवाद के वरिष्ठ खोजी पत्रकार मुकेश एस सिंह की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया था, जिसने जांच एजेंसियों की अब तक की निष्क्रियता पर सवाल खड़े कर दिए थे।

 

Read More सोशल मीडिया चैट्स से कैंपस में बवाल: GGU में महापुरुषों पर टिप्पणी के बाद मारपीट, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

क्या है कोल लेवी घोटाला?

Read More सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 

यह घोटाला साल 2020 से 2022 के बीच का है, जब छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन के नाम पर प्रति टन ₹25 की अवैध वसूली की जा रही थी। जांच एजेंसियों के दस्तावेजी प्रमाणों के मुताबिक, इस वसूली के जरिए करीब ₹570 करोड़ की काली कमाई की गई। यह पैसा कारोबारी नेटवर्क, राजनेताओं और अधिकारियों के गठजोड़ से इकट्ठा किया गया था। कुछ जगहों पर बिचौलियों और ट्रांसपोर्ट यूनियनों का भी सीधा दखल पाया गया।

सूर्यकांत तिवारी मास्टरमाइंड, ED की जांच में कई खुलासे

इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड रायपुर का कारोबारी सूर्यकांत तिवारी बताया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अब तक की जांच में सामने आया है कि तिवारी ने इस घोटाले को एक कॉर्पोरेट ऑपरेशन की तरह संचालित किया, जिसमें अधिकारी, बिचौलिए, नेताओं के निजी सचिव और ट्रांसपोर्ट लॉबी तक शामिल थे। तिवारी फिलहाल जेल में है, लेकिन उसने सितंबर 2024 में जेल से आरोप लगाया था कि ACB/EOW प्रमुख अमरेश मिश्रा ने उस पर जेल में जबरन बयान देने का दबाव बनाया।

ED ने उठाये थे जांच पर सवाल, अब भाजपा सरकार का बड़ा कदम

14 अगस्त 2023 को ED ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया था कि राज्य की ACB और EOW एजेंसियां इस घोटाले की जांच निष्पक्षता से नहीं कर रही हैं। उस समय छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार थी और घोटाले की कड़ी कुछ नेताओं तक भी जाती दिख रही थी। अब भाजपा की विष्णुदेव सरकार ने सत्ता में आते ही यह अहम फैसला लिया और CBI को जांच सौंपने का औपचारिक आदेश जारी कर दिया।

               राज्य के गृह विभाग ने CBI को दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम (DSPE Act) की धारा-6 के तहत जांच की अनुमति दी है। इसके तहत अब CBI पूरे राज्य में स्वतंत्र रूप से छानबीन, छापा और गिरफ्तारी कर सकती है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) स्तर पर सभी जिलों के SP और रेंज IG को इस जांच में CBI का समर्थन और समन्वय करने के आदेश दिए गए हैं।

कौन हैं अब तक गिरफ्तार हुए अधिकारी?

इस घोटाले में अब तक तीन बड़े अधिकारियों को CBI और ED ने गिरफ्तार किया था:

IAS समीर विश्नोई

  IAS रानू साहू

 उप सचिव सौम्या चौरसिया

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है, जिसमें यह स्पष्ट निर्देश है कि वे राज्य से बाहर रहेंगे और हर हफ्ते किसी अन्य राज्य के थाने में हाजिरी देंगे।

कांग्रेस के दो विधायक और कोषाध्यक्ष भी रडार पर

ED की दूसरी अनुपूरक चार्जशीट में कांग्रेस के दो विधायकों देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय के नाम सामने आए हैं। चार्जशीट में दावा किया गया है कि कोयला और लौह अयस्क परिवहन से वसूली गई रकम को बेनामी खातों और शेल कंपनियों के जरिए राजनीतिक उपयोग में लगाया गया। कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल अब भी फरार हैं। ED ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, लेकिन 2023 की रेड के बाद से वे सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आए।

CBI की आगे की रणनीति: दस्तावेज खंगालने से गिरफ्तारी तक

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, CBI की टीम ने घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले हफ्तों में राज्य में एक के बाद एक छापे और गिरफ्तारियां देखने को मिलेंगी। सरकारी महकमों और सियासी गलियारों में अभी से बेचैनी और फुसफुसाहट शुरू हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना करार देते हुए कहा था, अगर ACB और ED के दबाव में जबरन बयान दिलवाए गए, तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। यह एक सोची-समझी साजिश है।

Tags:

Latest News

राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त
उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में