नया भवन, नई परंपरा: छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र पहली बार रविवार को लगेगा, 14 दिसंबर से शुरू

नया भवन, नई परंपरा: छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र पहली बार रविवार को लगेगा, 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में शुरू होने जा रहा है। सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस बार इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि पहली बार रविवार के दिन भी सदन की कार्यवाही आयोजित की जाएगी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद विधानसभा की पहली बैठक भी 14 दिसंबर को ही आयोजित हुई थी। उस समय राजकुमार कॉलेज परिसर स्थित जशपुर हॉल में टेंट लगाकर बैठक ली गई थी। 25 वर्षों की इस यात्रा ने अब आधुनिक और भव्य नए भवन का रूप ले लिया है। इन 25 वर्षों में विधानसभा के 76 सत्र आयोजित हुए, जिनमें कुल 773 बैठकें शामिल रहीं और सदन ने 3456 घंटे 19 मिनट तक कार्य किया।

16 दिसंबर को अनुपूरक मांग पर चर्चा
अध्यक्ष ने बताया कि 14 से 17 दिसंबर तक चार बैठकों वाला यह सत्र चलेगा। सत्र के लिए कुल 628 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 333 तारांकित और 295 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इनमें से 99.17% प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए हैं। इसके अलावा, सत्र के दौरान 48 ध्यानाकर्षण, एक लोक महत्व का विषय, 9 अशासकीय संकल्प, 4 शून्यकाल और 77 याचिकाओं पर चर्चा होगी। 16 दिसंबर को अनुपूरक मांगों पर विचार होगा, जबकि ‘छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनिमय) संशोधन विधेयक, 2025 (क्रमांक 28/2025)’ को सदन में पारित किया जाएगा। विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदन भी पटल पर रखे जाएंगे।

Read More शोएब ढेबर तक पुलिस की खबर पहुंचने का शक, दो आरक्षक लाइन अटैच; कई ठिकानों पर दबिश के बाद भी हाथ खाली

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार