CG News: 1.22 करोड़ों की लूट! PG कॉलेज का बाबू गिरफ्तार, भेजा गया जेल, रिकॉर्ड घर में छिपा रखा था

CG News: 1.22 करोड़ों की लूट! PG कॉलेज का बाबू गिरफ्तार, भेजा गया जेल, रिकॉर्ड घर में छिपा रखा था

कवर्धा। शासकीय आचार्य पंथ गंध मुनि नाम साहेब स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा में करोड़ों रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू प्रमोद कुमार वर्मा (सहायक ग्रेड-2) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर की गई। मामला 21 मई 2024 को जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रिंकेश वैष्णव की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें प्रारंभिक जांच में 28.32 लाख के गबन की पुष्टि हुई थी। उच्च शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 1.22 करोड़ से अधिक हो गया।

जांच में सामने आई ये गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां:

Read More ईडी की रेड के बाद भारतमाला घोटाले में बड़ा पर्दाफाश: खुद की जमीन को 4 टुकड़ों में बांटकर खुद को ही बेचा, 3.70 लाख की जमीन पर डकार गए 62 लाख का मुआवजा

  • 1,13,28,570 की राशि बैंक/खजाने में जमा नहीं की गई।
  • 24,81,805 स्ववित्तीय मद की राशि कम जमा की गई।
  • 2,20,000 बिजली बिल के नाम पर निकाले गए, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
  • 9,40,555 की राशि मोबाइल बिल, ऑडिटोरियम किराया व अन्य मदों में अनियमित रूप से खर्च की गई।
  • कई मूल दस्तावेज जानबूझकर छिपाए गए कुछ कॉलेज की अलमारी से और कुछ आरोपी के घर से बरामद हुए।

प्रशासनिक जांच के दौरान आरोपी प्रमोद वर्मा ने यह स्वीकार किया कि कॉलेज से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण लेखा रिकॉर्ड उसके घर में सुरक्षित रखे थे, जिन्हें बाद में लौटाया गया।

Read More रायपुर DRM दफ्तर में CBI का बड़ा एक्शन: स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी के नाम पर लाखों की सौदेबाजी, दो रेलकर्मी गिरफ्तार; बिलासपुर जोन तक जुड़े हैं तार

पूर्व में आरोपी को शासन द्वारा निलंबित किया जा चुका है। अब जब अपराध प्रमाणित हो चुका है और दस्तावेजों का संकलन पूरा हो गया है, तो उसे विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना कवर्धा प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी मनीष मिश्रा, उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, रजनीकांत दीवान, एएसआई शसंजीव तिवारी, प्रधान आरक्षक वैभव कलचुरी, आरक्षक पवन राजपुर, सैनिक अनिल पांडे सहित पूरी टीम ने दस्तावेजी विश्लेषण, साक्ष्य संकलन व पूछताछ में विशेष सतर्कता बरती। पुलिस का कहना है कि अभी भी प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है। अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका और शेष गबन राशि की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि