भिलाई इस्पात संयंत्र में लापरवाही उजागर: 4 दिन पहले गिरा जर्जर पाइप, महिला श्रमिक की मौत, अब प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज

भिलाई इस्पात संयंत्र में लापरवाही उजागर: 4 दिन पहले गिरा जर्जर पाइप, महिला श्रमिक की मौत, अब प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के ओएचपी परिसर में 5 दिसंबर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। काम के दौरान महिला ठेका श्रमिक पुष्पा साहू (41, ग्राम रिसामा) के सिर पर जर्जर लोहे का पाइप गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10.30 बजे वागन टिपलर नंबर-4 के नीचे हुई। पुलिस ने अब BSP प्रबंधन की लापरवाही को देखते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी है।

हादसे का पूरा सच
जांच में पता चला कि पुष्पा साहू OHP के हाफ एरिया में सफाई का काम कर रही थीं। ऊपर लगे पुराने और जंग लगे पाइप का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिरा। पाइप के भीतर जमा मिट्टी और धूल इसे और भारी बना रही थी। तेज आवाज के साथ पाइप सीधे पुष्पा साहू के सिर पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तत्काल कर्मचारियों ने उन्हें MMP-1 मेडिकल पोस्ट पहुँचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में खुली प्रबंधन की चूक
थाना भिलाई भट्टी के सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह चौधरी ने मर्ग क्रमांक 43/2025 के तहत मामले की जांच की। गवाहों के बयान और घटना स्थल का निरीक्षण में यह सामने आया कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था और जर्जर पाइप को समय पर बदला नहीं गया। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि प्रबंधन की उपेक्षापूर्ण लापरवाही इस दर्दनाक हादसे की वजह बनी। FIR में धारा 106 और 289 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Read More वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप

टेलीफोन ऑपरेटर की सूचना पर दर्ज मामला
सेक्टर-9 अस्पताल के टेलीफोन ऑपरेटर इम्मानियल ने महिला के ‘ब्रॉट डेड’ होने की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल के मेमो में उल्लेख है कि पुष्पा साहू को BSP की एम्बुलेंस MMP-1 से लाया गया था, लेकिन गंभीर चोट के कारण उनका निधन हो गया। पुलिस ने प्रार्थी को केस में शामिल कर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार