पार्षद पत्नी की जगह कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में पहुंचे पति पर भड़के नेता प्रतिपक्ष मचा बवाल 

पार्षद पत्नी की जगह कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में पहुंचे पति पर भड़के नेता प्रतिपक्ष  मचा बवाल 

बिलासपुर। राजनीति में महिला आरक्षण का इससे शानदार नमूना क्या होगा कि जनता वोट पत्नी को देती है और कुर्सी पर पतिदेव राज करते हैं। आगामी तेरह फरवरी को होने वाली नगर निगम की सामान्य सभा की तैयारियों के लिए मंगलवार को कांग्रेस भवन में एक अहम बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी बघेल को शामिल होना था लेकिन उनकी जगह उनके पति रामा बघेल पहुंच गए। यह प्रतिनिधि संस्कृति देखकर नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने भरे मंच से पूछ लिया कि पत्नी की जगह आप क्यों चले आते हैं। इसके बाद जो तीखा विवाद शुरू हुआ उसने पार्टी के भीतर की भारी अनुशासनहीनता की पूरी पोल खोल कर रख दी।

सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई इस प्रशिक्षण बैठक में पूर्व मेयर रामशरण यादव और विजय केशरवानी जैसे कई बड़े चेहरे मौजूद थे। बैठक के बीच जब कश्यप ने रामा बघेल को टोका तो वे अपनी गलती मानने के बजाय बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने वहां बैठे अन्य पार्षद पतियों की तरफ इशारा करते हुए पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन की पार्षद पत्नी असगरी बेगम का नाम उछाल दिया और पूछ लिया कि वह कहां हैं। मजे की बात यह है कि उस वक्त वहां न तो असगरी बेगम मौजूद थीं और न ही उनके पति। हालांकि कुछ देर बाद नजीरुद्दीन वहां जरूर पहुंचे। विवाद बढ़ता देख रामा ने फोन करके अपनी पत्नी संतोषी को बुलाया और फिर कुछ ही देर में दोनों वहां से चलते बने।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भरत कश्यप और रामा बघेल दोनों ही पूर्व विधायक शैलेष पांडेय के बेहद करीबी माने जाते हैं। इन दोनों करीबियों के बीच सरेआम हुई इस बहस ने बाकी पार्षदों को भी चौंका दिया। पार्टी के भीतर इस बात की खूब चर्चा रही कि पिछले कार्यकाल में भी रामा बघेल का सभापति के साथ लगातार विवाद होता रहता था।

Read More साइड लाइन..लाल बत्ती का सपना टूटा: छत्तीसगढ़ में दलबदलू नेताओं की लंबी फेहरिस्त उपेक्षित

इस पूरे विवाद पर नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने बताया कि संतोषी बघेल अहम पद पर हैं और अगर वे खुद दल की बैठक में नहीं आएंगी तो उन्हें कैसे पता चलेगा कि सदन में क्या बोलना है। उन्होंने साफ किया कि रामा बघेल पार्षद नहीं हैं इसलिए उनका आना गलत है। अब सभी पार्षदों को पत्र जारी कर निर्देश भेजा जाएगा कि वे खुद बैठक में आएं और अपने पति या रिश्तेदारों को दूर रखें।

Read More नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 

दूसरी तरफ पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने बताया कि उन्हें बैठक में अपनी पत्नी की जगह नहीं बल्कि पूर्व अध्यक्ष होने के नाते पार्षदों को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने रामा बघेल पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि रामा को हर किसी से झगड़ा करने की आदत पड़ गई है और हर जगह वे विध्वंस की स्थिति पैदा करते हैं। कांग्रेस संगठन को ऐसे लोगों पर तुरंत लगाम लगानी चाहिए।

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी