बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों का खूनी जाल, प्रेशर बम धमाकों में डीआरजी और कोबरा के 11 जवान घायल

बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों का खूनी जाल, प्रेशर बम धमाकों में डीआरजी और कोबरा के 11 जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए घात लगा कर हमला किया । रविवार को जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, तभी एक के बाद एक सिलसिले वार  प्रेशर बम धमाके हुए। इस हादसे में 11 सुरक्षाकर्मी बुरी तरह घायल हुए है सूत्रों के मुताबिक, यह इलाका नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता है और जवानों की बढ़ती मौजूदगी से बौखलाए नक्सलियों ने रास्तों में आईईडी लगा रखे थे।

घायल जवानों में 10 जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के हैं, जबकि एक जवान सीआरपीएफ की कोबरा 210वीं बटालियन का है। कोबरा बटालियन के घायल जवान की पहचान रुद्रेश सिंह के रूप में हुई है, जो उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। रुद्रेश सिंह और डीआरजी के दो अन्य जवानों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, तीन जवानों की आंखों में बम के छर्रे लगे हैं। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद तुरंत बैकअप टीम भेजी गई। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुई बड़ी कार्रवाई का बदला?

Read More झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सुरक्षाबलों के लिए कर्रेगुट्टा का इलाका काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल नवंबर में उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला गांव में सुरक्षाबलों ने अपना कैंप स्थापित किया था। यह वही इलाका है जिसे माओवादी अपना सबसे सुरक्षित ठिकाना मानते थे। कैंप बनने के बाद से ही नक्सली लगातार जवानों को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं। 

Read More ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी