भाजपा पार्षद के बेटे की दरिंदगी: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, 2 माह बाद गिरफ्तार

भाजपा पार्षद के बेटे की दरिंदगी: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, 2 माह बाद गिरफ्तार

रायगढ़ । रायगढ़ में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां भाजपा की महिला पार्षद के 24 वर्षीय बेटे तेंदुलकर सहिस ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना 18 अप्रैल 2025 की है, लेकिन लोक-लाज के डर से परिजनों ने लगभग दो महीने बाद, 18 जून को खरसिया पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस वारदात ने एक बार फिर समाज और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा पार्षद का बेटा तेंदुलकर सहिस 18 अप्रैल को 7 वर्षीय मासूम को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। शुरुआत में परिजन सामाजिक बदनामी के डर से चुप रहे, लेकिन करीब दो महीने बाद हिम्मत जुटाकर उन्होंने खरसिया पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और 18 जून को आरोपी तेंदुलकर सहिस को गिरफ्तार कर लिया।

Read More Raipur Fraud Case: रायपुर में हाई-प्रोफाइल ठगी का खुलासा, जाली नोटों के नाम पर 1.13 करोड़ लेकर फरार आरोपी; बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी धाराएं

Read More पति का डेथ सर्टिफिकेट भी मिल गया, 42 दिन बाद मैसेज आया- 'प्रिय देवनारायण, आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं'

खरसिया पुलिस ने बताया कि आरोपी तेंदुलकर सहिस पीड़िता का परिचित है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और 6-सीएचएच 65 2-बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना