छत्तीसगढ़ में एक और टीचर नशे में टल्ली होकर पहुंचा स्कूल, कहा- मुझे सस्पेंड कर दो, घर बैठकर लूंगा आधी सैलरी, शराब पीना मेरा आपसी मामला

छत्तीसगढ़ में एक और टीचर नशे में टल्ली होकर पहुंचा स्कूल, कहा- मुझे सस्पेंड कर दो, घर बैठकर लूंगा आधी सैलरी, शराब पीना मेरा आपसी मामला

छत्तीसगढ़ में एक और टीचर नशे में टल्ली होकर पहुंचा स्कूल, कहा- मुझे सस्पेंड कर दो, घर बैठकर लूंगा आधी सैलरी, शराब पीना मेरा आपसी मामला

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। वीडियो वायरल होने पर निलंबन, ग्रामीणों की नाराजगी और शिक्षा विभाग की सख्ती।

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा और खुलेआम खुद को सस्पेंड करने की मांग करने लगा। वायरल वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है- "मुझे सस्पेंड कर दो, मैं सस्पेंड होना चाहता हूं। आधा वेतन मिलेगा तो घर में बैठकर ही नौकरी करूंगा।" मौके पर मौजूद लोगों ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

यह घटना मगरलोड ब्लॉक के प्राथमिक शाला छोटी करेली का है। जहां टीचर कुर्सी पर बैठकर बहकी-बहकी बातें करने लगा। टीचर बार-बार कहता, "मुझे सस्पेंड कर दो, मैं खुद सस्पेंड होना चाहता हूं। शराब के नशे में हंगामा करते हुए टीचर का वीडियो वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।d338ebc5-d698-4961-b65a-038334d8451e_1752072117901

वहां मौजूद शख्स ने टीचर से पूछा कि शराब पीकर स्कूल आना गलत काम नहीं है। जवाब में टीचर ने कहा, शराब पीना मेरा आपसी मामला है। शिक्षक आगे कहता है कि "घर-परिवार की कोई चिंता नहीं है, सस्पेंड होने के बाद आधी तनख्वाह तो मिल ही जाएगी। बीईओ साहब को मैं खुद बुलाऊंगा।" वहां मौजूद शख्स ने शराब के नशे में धुत टीचर का वीडियो बना लिया, और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। तब यह मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा।

Read More रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज

जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने बताया कि वीडियो में शिक्षक नशे में दिखाई दे रहा है। उस शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, इस घटना से पेरेंट्स में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह के टीचर से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि जब शिक्षक ही जिम्मेदारी से विमुख हो जाएं, तो शिक्षा का भविष्य क्या होगा? यह न केवल एक शिक्षक की लापरवाही है, बल्कि समाज और सिस्टम दोनों की परीक्षा है। सरकार और शिक्षा विभाग को चाहिए कि इस मामले को एक उदाहरण के रूप में लें और सख्त कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में कोई और शिक्षक यह न कह सके। 

Read More कोटा पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी
‘महाभारत’ की कृपी अब नहीं रहीं, आशा सिंह जायसवाल का निधन; बेटे ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
अमरावती के जिला महिला अस्पताल में बड़ा हादसा: NICU में आग से 3 नवजातों की मौत, 36 को बचाया; 6 की हालत गंभीर
Aadhaar Update: घर बैठे बदलें आधार का पता, ऑनलाइन ऐसे करें अपडेट
सिर्फ खराब खानपान नहीं, ये 5 वजहें भी बढ़ा सकती हैं वजन; आज ही दें ध्यान
पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 
पर्यटन के नाम पर ऑनलाइन लूट: 4 FIR के बाद जागा महकमा अधिकृत वेबसाइट से करें बुकिंग 
पूजा में दीपक से अगरबत्ती जलाना क्यों माना जाता है गलत? जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं
फसल बीमा का उलझा गणित: प्रीमियम भरने के बाद भी 'औसत' की भेंट चढ़ रहा मुआवजा, दो साल में 73 लाख किसानों ने किया किनारा