दुर्ग में प्रेमी ने 6 साल बड़ी प्रेमिका की हत्या कर जलाया शव, शादी के दबाव में किया खौफनाक कांड, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग में प्रेमी ने 6 साल बड़ी प्रेमिका की हत्या कर जलाया शव, शादी के दबाव में किया खौफनाक कांड, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। ताजा मामले में दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय शादीशुदा युवक विजय बांधे ने 30 वर्षीय प्रेमिका उर्मिला निषाद की हत्या कर दी है। दोनों साथ में केटरिंग का काम करते थे और 2–3 साल से अफेयर चला रहा था। आरोप है कि उर्मिला लगातार विजय पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई।

7 दिसंबर की शाम विजय ने उर्मिला को मोमोज और चाईनीज पकौड़ा खिलाने के बहाने गौतम नगर, सुपेला से सुनसान जगह नहर के पास ले गया। वहां दोनों ने खाना खाया और फिर विजय ने धारदार चापर से उर्मिला के गले पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उर्मिला गिर पड़ी। हत्या के बाद विजय ने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और शव पूरी तरह जलाने के लिए आसपास से पैरा भी एकत्र किया।

हत्या के अगले दिन विजय ने डर के कारण सुपेला थाना जाकर उर्मिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई, ताकि खुद को प्रार्थी साबित कर सके। लेकिन पुलिस को उसके हुलिए और कथन पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन और सार्वजनिक बेइज्जती के कारण विवाद हुआ था।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

पुलिस ने आरोपी से खून से सना कपड़ा जब्त किया है और मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच जारी है। SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि छह टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली जा रही है। हत्या की योजना बनाने में आरोपी ने पिछले 15 दिनों से तैयारी की थी, जिसमें उसने चापर और पेट्रोल खरीद कर सुनसान जगह पर वारदात अंजाम दिया। यह घटना प्रेम और आर्थिक तनाव के चलते हुई एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आई है, जिसने भिलाई में सनसनी फैला दी है।

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार