5 राशन दुकानों से ₹54.28 लाख का खाद्यान्न गायब, नोटिस के बाद अब एफआईआर की तैयारी। 

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष और पार्षद पति सहित 16 नामजद 

5 राशन दुकानों से ₹54.28 लाख का खाद्यान्न गायब, नोटिस के बाद अब एफआईआर की तैयारी। 

बिलासपुर। शहर की पांच शासकीय उचित मूल्य दुकानों से ₹54.28 लाख मूल्य के चावल, शक्कर और नमक की हेराफेरी का मामले में खाद्य विभाग बड़ी कार्यवाही की तैयारी में है 

इस संबंध में खाद्य विभाग ने एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अमितेश राय, पार्षद पति जुगल किशोर गोयल सहित 16 लोगों को नोटिस जारी किया है। ये सभी संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित करने वाली समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक या विक्रेता पदों पर कार्यरत हैं। खाद्य नियंत्रक ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। 

जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द वार्ड क्रमांक 42 स्थित खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण सहकारी समिति में जांच के दौरान 295.49 क्विंटल चावल, 2.60 क्विंटल शक्कर और 3.35 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। इस खाद्यान्न की अनुमानित कीमत ₹11.98 लाख है। दुकान को निलंबित कर हस्तांतरण के दौरान भी 285.48 क्विंटल चावल कम मिला। इस मामले में अमितेश राय (अध्यक्ष) और रामकुमार कश्यप (सचिव) को नोटिस दिया गया है।

Read More बिलासपुर प्रेस क्लब विवाद: पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली ने दी कार्यकारिणी सदस्य कैलाश को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

इसी तरह, टिकरापारा के जय मातादी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में ₹8.05 लाख मूल्य का 191.40 क्विंटल चावल और 0.62 क्विंटल शक्कर कम पाया गया। इस संबंध में अध्यक्ष शरद केशरी, प्रबंधक जुगल किशोर गोयल और विक्रेता मुकुल चौहान को नोटिस जारी किया गया है। नेहरू नगर की मां अन्नपूर्णा शासकीय उचित मूल्य दुकान में भी ₹7.66 लाख मूल्य का 182.32 क्विंटल चावल और 1.18 क्विंटल नमक गायब मिला, जिसके लिए अध्यक्ष गीतांजलि यादव, सचिव कमल रजक और विक्रेता रविंद्र यादव को नोटिस दिया गया है।

Read More मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात

अन्य मामलों में, वार्ड 39 की मां भवानी राशन दुकान से ₹13.08 लाख का खाद्यान्न और वार्ड 47 की महिला शक्ति राशन दुकान से ₹5.12 लाख का खाद्यान्न गायब पाया गया। वार्ड 48 में जोग माया खाद्य समिति द्वारा संचालित राशन दुकान में भी ₹8.37 लाख का खाद्यान्न कम मिला है।

 

   राशन दुकान संचालकों डिफरेंस का पैसा जमा करने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन किसी ने भी राशि जमा नहीं करवाई है। अब हम इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे।"

 

अनुराग भदौरिया , जिला खाद्य नियंत्रक

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड 1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त
NEET पेपर लीक विवाद फिर गरमाया! वादे पूरे न होने पर CJP का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
कर्नाटक में Amazon, Instamart और BigBasket पर एक्शन! धतूरा की ऑनलाइन बिक्री पर फूड लाइसेंस सस्पेंड
राम रहीम फिर जेल से बाहर! 21 दिन की फरलो मंजूर, 2017 के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई; इस साल तीसरी बार राहत
Samsung के फोन-टैबलेट खरीदना पड़ सकता है महंगा! सितंबर से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्या है वजह
स्वाइन फ्लू है या सिर्फ वायरल फीवर? लक्षणों से कैसे करें पहचान, जानें कब जरूरी है टेस्ट
डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट
कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप