30 साल से फरार वारंटी बन गया एडिशनल कलेक्टर, इस अधिकारी के पास है अरबों की संपत्ति

30 साल से फरार वारंटी बन गया एडिशनल कलेक्टर, इस अधिकारी के पास है अरबों की संपत्ति

 

NEWS-3रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स, जिसे 2015 में अदालत ने स्थाई वारंटी घोषित किया था, अब एडिशनल कलेक्टर बन बैठा है। यह अधिकारी कोई और नहीं, बल्कि रायपुर में तैनात रहे पुलक भट्टाचार्य हैं। 1990 के आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान हिंसा और सरकारी संपत्ति के नुकसान से जुड़े एक आपराधिक मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

हैरान करने वाली बात यह है कि पुलक भट्टाचार्य साल 1996 में तहसीलदार बन गए। फिर लगातार तरक्की करते हुए डिप्टी कलेक्टर और आखिरकार एडिशनल कलेक्टर बन बैठे। सूत्रों के मुताबिक, राजनीतिक संरक्षण के चलते उनका मामला अदालत में रफा दफा हो गया और पुलिस भी उन्हें 'ढूंढ' नहीं पाई। रिकॉर्ड में भले ही वह फरार रहे, लेकिन असल में वह सरकारी पदों पर मौज करते रहे और उनकी संपत्ति दिनों दिन बढ़ती गई। उन पर कभी कोई जांच एजेंसी कार्रवाई करती नहीं दिखी।

Read More झारखंड से छत्तीसगढ़ तक फैला अफीम तस्करी का नेटवर्क बेनकाब: दुर्ग पुलिस ने 15 लाख की अफीम के साथ 2 तस्करों को दबोचा

प्रशासनिक गलियारों से मिले दस्तावेजों के मुताबिक, अदालत ने जिन आरोपियों को फरार घोषित किया था, उनमें आरोपी नंबर 6 पुलक भट्टाचार्य का नाम भी शामिल है। इन्हीं पुलक भट्टाचार्य पर अब जमीन घोटाला, नापजोख में गड़बड़ी और भूमाफियाओं से साठगांठ के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

Read More प्रभार का महा-खेल और जल संसाधन विभाग की गुगली: हाईकोर्ट की फटकार, फिर भी सीनियर दरकिनार, अब मक्सी कुजूर को सौंपी CE की कुर्सी

हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग को एक शिकायत भेजी गई है, जिसमें बताया गया है कि रायपुर में एडीएम रहते हुए भट्टाचार्य ने करीब 60 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन बिना रजिस्ट्री के एक चर्चित भूमाफिया के नाम कर दी। इससे छत्तीसगढ़ सरकार को 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व नुकसान हुआ। शिकायत में यह भी बताया गया है कि 1990 के आपराधिक मामले में एफआईआर में पुलक भट्टाचार्य का नाम शामिल था, तो फिर फरार रहते हुए उन्हें सरकारी नौकरी कैसे मिली, इसकी जांच की मांग की गई है।

शिकायत में यह भी आरोप है कि नौकरी पाने के लिए भट्टाचार्य ने झूठी जानकारी दी थी। उनके पुलिस वेरिफिकेशन और फरारी के दौरान सरकारी सेवा के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। पुलक भट्टाचार्य पर आरोप है कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्हें कई मलाईदार विभाग मिले। राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में विवादित जमीनों के सौदे निपटाने, टैक्स चोरी कराने और पद के दुरुपयोग की कई शिकायतें उनके खिलाफ आम हैं। उन्हें पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का करीबी भी बताया जाता है। कहा जाता है कि अकबर के रियल एस्टेट कारोबार में भी भट्टाचार्य की अहम भूमिका थी। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में भी उनका कार्यकाल विवादों में रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'