CG News: कार में SDO का शव मिलने से सनसनी, इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी ब्रेज़ा से मिला लाश

CG News: कार में SDO का शव मिलने से सनसनी, इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी ब्रेज़ा से मिला लाश

जगदलपुर। शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों ने कार के अंदर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत बोधघाट थाना पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान वृन्दावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ (SDO) पद पर पदस्थ थे। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
सूचना मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक बीती रात शराब के नशे में किसी से फोन पर ऊंची आवाज में बातचीत कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हृदयाघात (हार्ट अटैक) का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

हर एंगल से जांच
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना से पहले क्या परिस्थितियां थीं। फिलहाल, किसी तरह की आपराधिक आशंका की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Read More जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी