सुकमा में 8 लाख चार इनामी नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण

सुकमा में 8 लाख चार इनामी नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण

सुकमा। सुकमा में शुक्रवार को फिर से चार नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया जिसमे दो महिलाओं समेत चार नक्सली शामिल है नक्सलियो ने ऑटोमैटिक हथियारों और गोला-बारूद भी अपने साथ समर्पण किया है । इन खूंखार नक्सलियों पर सरकार ने कुल आठ लाख रुपये के इनाम घोषित किया था। यह कार्रवाई सुकमा जिला पुलिस और आंध्र प्रदेश के अल्लूरि सीताराम राजू जिले की पुलिस के संयुक्त अभियान 'पूना मारगेम' के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली गोलापल्ली लोकल आपरेशन स्क्वॉड (एलओएस) के कमांडर और पार्टी सदस्य हैं। इन्होंने एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक इंसास राइफल, एक 0.303 और एक 0.315 बोर राइफल जमा कराए।

सुकमा पुलिस कप्तान किरण चव्हाण ने शेष माओवादियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर पुनर्वास योजना का लाभ उठाने की अपील की। पुलिस के अनुसार, सुदूर क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना, प्रभावी अभियानों और विकास योजनाओं की पहुंच ने माओवादियों के स्वतंत्र विचरण को सीमित कर दिया है, जिससे संगठन में मोहभंग बढ़ा है। शासन की पुनर्वास से पुनर्जीवन नीति के तहत सरेंडर करने वाले सभी कैडरों को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे वे शांतिपूर्ण जीवन जी सकें। इस अवसर पर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने जानकारी दी कि नक्सली संगठन अब समाप्ति के दौर में है।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने शेष माओवादियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर पुनर्वास योजना का लाभ उठाने की अपील की। पुलिस के अनुसार, सुदूर क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना, प्रभावी अभियानों और विकास योजनाओं की पहुंच ने माओवादियों के स्वतंत्र विचरण को सीमित कर दिया है, जिससे संगठन में मोहभंग बढ़ा है। शासन की 'पुनर्वास से पुनर्जीवन' नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे वे शांतिपूर्ण जीवन जी सकें। इस अवसर पर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने कहा कि नक्सली संगठन अब समाप्ति के कगार पर है।

Read More अमृतसर से चिट्टा लाकर बिलासपुर में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस

Tags:

Latest News

रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर की देखभाल के लिए NHM और ECHO India की पहल, 49 चिकित्सा अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जानें किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि
करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को राहत, फतेहपुर SP ने ड्यूटी से छूट देने का जारी किया आदेश
Delhi SIR: सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार, फॉर्म-6 को लेकर उठाए सवाल, 43 लाख मतदाताओं पर चिंता
छत्तीसगढ़ में NEET PG पास 27 डॉक्टरों की NOC पर फैसला बाकी, जमीन गिरवी रखने की शर्त से बढ़ी परेशानी
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत की खबर, 179 घायल
नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा वायुसेना का दम, पांच हेलीकॉप्टरों के साथ उतरेगी सारंग टीम
सराफा कारोबारी पर हमला, 30 किलो चांदी, 15 ग्राम सोने और डेढ़ लाख नकद लूटकर फरार हुए बदमाश, साइबर टीम समेत तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी
जर्जर दीवार ने ली मासूम की जान, स्कूल संचालक को 5 साल की जेल
रेलवे ट्रैक पार करना नहीं बना बीमा खारिज करने का आधार, कंपनी को देना होगा 2.30 लाख रुपए
बिलासपुर में अमूल, गोवर्धन और वचन घी के नमूने अमानक, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच से मचा हड़कंप