सुकमा एनकाउंटर: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, हथियार बरामद

सुकमा एनकाउंटर: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, हथियार बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ सुकमा के किस्टाराम इलाके में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़
सुरक्षाबलों की टीम तड़के सुबह जंगलों में अभियान पर निकली थी। नक्सलियों की ओर से अचानक की गई फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। मौके से AK-47 और INSAS राइफल सहित अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

इनामी माओवादी मंगडू भी मारा गया
इस मुठभेड़ में वेट्टी मुका उर्फ मंगडू के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। वह सुकमा जिले के गोगुड़ा गांव का निवासी था और कोंटा एरिया कमेटी का सचिव था। 40 वर्षीय मंगडू पर प्रशासन ने 8 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और वह कई नक्सली घटनाओं में वांछित था।

Read More Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?

IED हमले के आरोपी माओवादी का अंत
मुठभेड़ में मारा गया एक अन्य वरिष्ठ माओवादी एसीएम हितेश भी शामिल है। हितेश को 9 जून को कोंटा के पास हुए IED विस्फोट का मुख्य आरोपी माना जाता है, जिसमें तत्कालीन एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की जान गई थी। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को उस हमले के बाद बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

नक्सल विरोधी अभियान को मिली मजबूती
सुकमा जिले में हुई यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच