भारतमाला घोटाला: फरार SDM समेत 6 अधिकारी 29 जुलाई को कोर्ट में होंगे हाजिर, वरना...

भारतमाला घोटाला: फरार SDM समेत 6 अधिकारी 29 जुलाई को कोर्ट में होंगे हाजिर, वरना...

 

रायपुर। भारतमाला परियोजना में बड़े पैमाने पर धांधली कर भूमाफियाओं को करोड़ों का मुआवजा दिलाने के मामले में निलंबित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और तीन पटवारी अब तक फरार हैं। एसीबी ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बार-बार बुलाने और गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी ये अधिकारी पेश नहीं हुए। अब विशेष न्यायाधीश ने सख्त आदेश जारी कर सभी छह आरोपियों को 29 जुलाई को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है, वरना आगे की कार्रवाई होगी।

यह पूरा मामला विशाखापट्टनम रायपुर कॉरिडोर के निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों ने मिलकर भूमाफियाओं को जमीन का कई गुना ज्यादा मुआवजा दिलवाया, जिससे सरकारी खजाने को करीब 600 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ। मामला सामने आने के बाद मार्च में तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू (जो उस समय जगदलपुर नगर निगम आयुक्त थे) के साथ दो तहसीलदार और तीन पटवारियों को निलंबित कर दिया गया था।

Read More किसानों के विरोध के बीच अमाली की कोलवॉशरी को NOC की तैयारी, 20 गांवों पर असर का दावा; हाईकोर्ट जाएंगे किसान

सरकार ने इस बड़े घोटाले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो ACB को सौंपी है। EOW ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में निर्भय कुमार साहू एसडीएम, शशिकांत कुर्रे तहसीलदार, लखेश्वर किरण नायब तहसीलदार, जितेंद्र साहू, बसंती धृतलहरें और लेखराम देवांगन तीनों पटवारी शामिल हैं। विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर की अदालत ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किए थे। हालांकि, इन वारंटों को यह कहकर वापस कर दिया गया कि आरोपी मिल नहीं रहे हैं और फरार हो गए हैं।

Read More डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट

अब विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर नीरज शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी आरोपियों को 29 जुलाई को अदालत में हर हाल में पेश होने का आदेश जारी किया है। देखना होगा कि क्या इस बार ये फरार अधिकारी अदालत के सामने हाजिर होते हैं या फिर एसीबी और EOW को इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिलती है। इस हाई प्रोफाइल मामले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे
गणित शिक्षक की कमी पर भड़का छात्रों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे विद्यार्थी; समाधान का इंतजार
नींबू काटकर बारिश रोकने का दावा? CM साय के सामने सांसद भोजराज नाग का बयान हुआ वायरल