बिलासपुर में पैदल जा रहे ड्राइवर से 1.30 लाख की लूट, बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे फरार

माल गोदाम के पास ड्राइवर को बनाया निशाना, बाइकर्स ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर में पैदल जा रहे ड्राइवर से 1.30 लाख की लूट, बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे फरार

बिलासपुर/ बिलासपुर में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र के व्यापार विहार इलाके की है, जहां बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने एक मालवाहक वाहन के ड्राइवर से 1 लाख 30 हजार रुपये और बैटरी से भरा थैला लूट लिया। यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें लुटेरे बाइक से आते, थैला छीनते और फरार होते दिखाई दे रहे हैं।

लोरमी निवासी निर्भय कुमार सारथी इस मालवाहक गाड़ी का ड्राइवर है। वह रोज की तरह बिलासपुर में माल लाने आया था। किराना व्यापारियों – राजपूत किराना स्टोर से 82 हजार और उषा किराना से 48 हजार रुपये लेकर उसे बिलासपुर से चावल और मनिहारी सामान लाना था। साथ ही एक ग्राहक की बैटरी भी रिप्लेस करनी थी।

सामान और पैसे लेकर जैसे ही निर्भय पैदल अपनी गाड़ी की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने पहले बाइक आगे निकाली, फिर अचानक यू-टर्न लेकर उसके पास पहुंचे और हाथ से थैला झपटकर फरार हो गए। 

Read More मनमानी,अवैध प्लाटिंग पर एसडीएम की रोक के बाद भी तहसीलदार ने कर दिया नामांतरण

लूट के बाद दोनों युवकों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले। घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Read More डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट



Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे