अपडेट..जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर में हिंद कोल ग्रुप के तीन ठिकानों पर जीएसटी विभाग का छापा, करोड़ों की अनियमितता! 

अपडेट..जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर में हिंद कोल ग्रुप के तीन ठिकानों पर जीएसटी विभाग का छापा, करोड़ों की अनियमितता! 

 

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

बिलासपुर: जीएसटी ने कोल वॉशरी पर मारा छापा, देर शाम तक चली जाँच

बिलासपुर: स्टेट जीएसटी विभाग ने कोयला कारोबार में हो रही कथित कर चोरी पर शिकंजा कसते हुए सोमवार तड़के शुरू की गई बड़ी कार्रवाई शाम तक जारी है। जीएसटी की अलग अलग टीमों ने एक साथ सीपत क्षेत्र के गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह में संचालित हिंद कोल ग्रुप से जुड़ी तीन कोल वॉशरी इकाइयों और परिसरों पर छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया और कई मजदूर मौके से भाग खड़े हुए।

Read More बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में

 

तीन नाम पर चल रहा था एक ग्रुप, रिकॉर्ड में मिली गंभीर गड़बड़ी

 

जानकारी के अनुसार, राजेश अग्रवाल और संजय अग्रवाल द्वारा संचालित यह ग्रुप वर्तमान में क्लीन कोल बेनिफिकेशन, रेडिएंट कोल बेनिफिकेशन और हिंद कोल बेनिफिकेशन जैसे तीन अलग अलग यूनिट के नाम से काम कर रहा था, जबकि इसका संचालन एक ही समूह द्वारा किया जा रहा था। सभी इकाइयों में कोयले की धुलाई, प्रोसेसिंग और बड़े पैमाने पर देश के अलग अलग हिस्सों में परिवहन का काम होता है। जीएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर कोयले के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया, साथ ही प्रोडक्शन और कोयले की आवक जावक से जुड़े तमाम दस्तावेजों को जब्त कर लिया। देर शाम तक चली प्रारंभिक जांच में ही कागजी आंकड़ों और वास्तविक स्टॉक के बीच भारी अंतर सामने आया है, जो बड़े पैमाने पर जीएसटी अनियमितता और कर चोरी की आशंका को और गहराता है।

 

कर्मचारी भागे, मामला संदिग्ध 

छापे के दौरान बड़ी चौंकाने वाली बात सामने आई जैसे ही जीएसटी टीम प्लांट में घुसी टीम को देखते ही गतौरा क्षेत्र में रेलवे साइडिंग के पास कार्यरत कई कर्मचारी और मजदूर मौके से भाग खड़े हुए। जिसके बाद संस्थान स्वतः ही संदेह के घेरे में आ गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच में आवक और जावक के आंकड़ों में काफी बड़ा अंतर मिला है। टीम अभी भी सभी ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच और पूछताछ में जुटी हुई है। सूत्र बताते हैं कि देर शाम तक चली इस जांच के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं। जीएसटी सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे कर सकती है और करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी का मामले का खुलासा हो सकता है।

दो दिन पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई 

।बता दें कि जीएसटी विभाग की सक्रियता बीते कुछ दिनों से काफी बढ़ गई है। इस कार्रवाई से ठीक दो दिन पहले भी स्टेट जीएसटी टीम ने तीन अलग अलग जिलों में पारस पावर और महावीर कोल वॉशरी समेत कुछ अन्य कोल वॉशरी संचालकों के ठिकानों पर धावा बोला था। उस कार्रवाई में भी जीएसटी टीम ने भारी भरकम राजस्व की वसूली की थी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार