वेदांता पावर प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा पहुंचा 25, झुलसे मजदूर की मौत के बाद जांच तेज

वेदांता पावर प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा पहुंचा 25, झुलसे मजदूर की मौत के बाद जांच तेज

रायपुर/सक्ती: सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण हादसे का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गंभीर रूप से झुलसे पश्चिम बंगाल के मजदूर विश्वजीत साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। रायपुर के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां अचानक कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी मौत हो गई। इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बायलर के फर्नेस में अत्यधिक ईंधन जमा होने के कारण दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया था, जिससे पाइपलाइन फटने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट प्रबंधन और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों सहित 19 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर संभाग स्तर पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। आयुक्त सुनील जैन को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए आम नागरिकों, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पक्षों से साक्ष्य आमंत्रित किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच का उद्देश्य न सिर्फ हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा करना है, बल्कि दोषियों की जवाबदेही तय कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना भी है।

Read More बिजली निजीकरण पर सियासत तेज! CM साय ने कांग्रेस के आरोपों को बताया ‘भ्रामक’, बोले- सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू