TET पर बड़ा अपडेट! इन-सर्विस शिक्षकों के लिए अलग परीक्षा की उठी मांग, विभाग ने तेज की तैयारी

TET पर बड़ा अपडेट! इन-सर्विस शिक्षकों के लिए अलग परीक्षा की उठी मांग, विभाग ने तेज की तैयारी

रायपुर Raipur News: छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर शिक्षा विभाग में गतिविधियां तेज हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवाकालीन (In-Service) शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिए जाने के बाद राज्य में परीक्षा आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बीच शिक्षक संगठनों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें सरकार के सामने रखी हैं।

TET परीक्षा जल्द कराने की मांग
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से TET परीक्षा जल्द आयोजित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि पात्रता हासिल करने के लिए शिक्षकों को पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर परीक्षा पास कर सकें। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि विभागीय स्तर पर परीक्षा आयोजन को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं और प्रारंभिक तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

इन-सर्विस शिक्षकों के लिए अलग TET की मांग
शिक्षक संगठन ने लंबे समय से स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से लिमिटेड डिपार्टमेंटल TET आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। संगठन का तर्क है कि नियमित शिक्षण कार्य और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच सामान्य TET की तैयारी करना कई शिक्षकों के लिए कठिन होता है। ऐसे में सेवाकालीन शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा व्यवस्था उनके लिए अधिक व्यावहारिक और लाभकारी साबित हो सकती है।

Read More जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन

हर साल जारी हो परीक्षा कैलेंडर
टीचर्स एसोसिएशन ने यह भी सुझाव दिया है कि TET परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। तय समय पर नियमित परीक्षा होने से उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और पात्रता प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी।

Read More 300 करोड़ स्वाहा, फिर भी पर्यटक नदारद: बाघ-शेर पालने अब उद्योगपतियों के आगे हाथ फैलाएगा वन विभाग

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप तैयारी
शिक्षक संगठनों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट की मंशा यही है कि शिक्षकों को TET पास करने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग से परीक्षा प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और नियमित बनाने की मांग की गई है। अब सभी की नजरें शिक्षा विभाग और राज्य सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं, जिससे लाखों शिक्षकों और अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है।

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल