CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब! आज बारिश-आंधी का अलर्ट, 12 जून के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब! आज बारिश-आंधी का अलर्ट, 12 जून के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है। अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। हालांकि रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का असर बना हुआ है, जहां दिन के समय तेज धूप और रात में उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुछ इलाकों में बारिश भी देखने को मिली। कुसमी में 7 सेंटीमीटर, कापू में 3 सेंटीमीटर तथा बलरामपुर, कांसाबेल और पोड़ी उपरोड़ा में 1 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे स्थानीय स्तर पर तापमान में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी बरकरार है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों तक पहुंच चुका है और इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यह महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में मौसम का स्वरूप बदलने लगेगा और वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी।

Read More डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल

आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। फिलहाल, तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 12 जून के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

Read More सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की है। रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, दुर्ग और बिलासपुर जैसे शहरों में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जिससे प्रदेशभर में गर्मी का प्रभाव अभी बना हुआ है।

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना