सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त

सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओडिशा सीमा से संचालित हो रहे गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी चोट की है। देवभोग थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी से करीब 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करों ने मादक पदार्थ को सब्जियों के कैरेटों के नीचे बेहद चालाकी से छिपाकर रखा था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक वाहन उत्तर प्रदेश की ओर रवाना होने वाला है। सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस ने खुटगांव चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। ऊपर से सब्जियों से भरी दिख रही गाड़ी के भीतर जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो कैरेटों के नीचे गांजे के पैकेट छिपे मिले। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी राहुल पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि ओडिशा से यह खेप किस गिरोह ने भेजी थी और उत्तर प्रदेश में इसे किन नेटवर्क तक पहुंचाया जाना था। पुलिस को शक है कि इसके पीछे अंतरराज्यीय तस्करी का संगठित नेटवर्क सक्रिय है।

Read More सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर

गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें ओडिशा सीमा के रास्ते हो रही गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है। इससे पहले भी पुलिस ने मध्य प्रदेश से जुड़े तस्करों को पकड़कर एक करोड़ रुपए से अधिक का गांजा जब्त किया था। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सख्त कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तस्करी नेटवर्क के खिलाफ और भी बड़े ऑपरेशन चलाए जाएंगे।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण