कवर्धा में रफ्तार बनी काल! तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

कवर्धा में रफ्तार बनी काल! तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

कवर्धा। कबीरधाम जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोहारा थाना क्षेत्र के बानो बैरियल के पास तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुनिया निवासी अर्जुन बैगा के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद भारी वाहन उसके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं अचानक हुई इस दर्दनाक मौत से मृतक के परिवार में शोक की लहर है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Read More भिलाई में तड़के ईडी की बड़ी रेड: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए के घर पहुंची टीम, दस्तावेजों की हो रही जांच

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना