दुष्कर्म के आरोपी पर खाकी मेहरबान दहशत में पीड़ित परिवार ने छोड़ा अपना घर 

दुष्कर्म के आरोपी पर खाकी मेहरबान दहशत में पीड़ित परिवार ने छोड़ा अपना घर 

बिलासपुर। सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी जिस अपराधी पर FIR और पातासाजी कि बात कह रहे हैं वह व्यक्ति बिलासपुर में सरेआम घूम रहा है और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपी को भाजपा के एक बड़े नेता के संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते अपराधी पुलिस की नाक के नीचे नेतागिरी चमका रहा है। और पुलिस राजनीतिक दबाव में है।

सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर में पार्षद पति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इतना ही नहीं पार्षद की धमकी चमकी से पीड़ित परिवार को अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागना पड़ा है। 

पुलिस की इस दरियादिली पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कानून आम आदमी के लिए है या सिर्फ रसूखदारों को बचाने के लिए।

Read More तोरवा में हरिओम अस्पताल: बिना स्थायी लाइसेंस अवैध भवन में चल रहा संचालन, बगल के शादी घर के शोर के बीच मरीजों का इलाज जारी

अकेली पाकर तोड़ी कुंडी और किया दुष्कर्म

Read More सीजी पीएससी की सफाई: न्यूज और स्पेशरानी नाम से ही भरा गया था आवेदन; पुलिस भर्ती के नतीजों पर राजनीतिक घमासान

पुलिस को दी गई शिकायत में 32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी वार्ड क्रमांक तीन उसलापुर की पार्षद का पति है। वह पिछले दो साल से जान पहचान का फायदा उठाकर उसे परेशान कर रहा था। 13 अक्टूबर 2025 की शाम वह घर आया और गाली गलौज की। इसके दो दिन बाद 15 अक्टूबर को दोपहर में जब महिला घर पर अकेली थी तो आरोपी ने दरवाजा खटखटाया। मना करने पर उसने जबरदस्ती कुंडी तोड़ दी और घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा।

थाने आया आरोपी और पुलिस ने जाने दिया

इस मामले में पुलिस की भूमिका बेहद संदिग्ध है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर 15 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई। हैरानी की बात यह है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी थाने भी आया था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की जहमत नहीं उठाई। वह बड़े आराम से थाने से चला गया और पुलिस अब कह रही है कि उसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार कोर्ट में धारा 164 के बयान के बाद शारीरिक संबंध की बात सामने आने पर दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई है और आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

मासूम की पढ़ाई छूटी, परिवार दर दर की ठोकर खा रहा 

पार्षद पति की गुंडागर्दी और पुलिस की नाकामी का खामियाजा एक मासूम बच्ची को भुगतना पड़ रहा है। आरोपी की लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़ित परिवार की छोटी बेटी का स्कूल जाना बंद हो गया है। बच्ची की पढ़ाई छूट गई है और पूरा परिवार अपना ही घर छोड़कर दूसरी जगह छिपकर रहने को मजबूर है। 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला: जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला: जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहन को क्या दें गिफ्ट? ये उपहार माने जाते हैं शुभ और खास
2549 करोड़ के टेंडर में खेल: मुख्य सचिव की बैठक के बाद गुपचुप जोड़ी गई शर्त, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
आम लोगों को पानी जांचने की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, पांच संभागों में लैब का टेंडर अटका
कलाई की घड़ी में अटका बकाये का गणित और टेंडर में मोक्ष की तलाश
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारी की मौत के बाद विभागीय जांच और बर्खास्तगी आदेश अवैध, पत्नी की अनुकंपा नियुक्ति पर 90 दिन में फैसला
बिलासपुर में शुरू हुआ जिले का पहला 'अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम', अब अंगूठा लगाते ही मिलेगा पूरा राशन
जेजेएम की सुस्त चाल और अफसरों की लेटलतीफी पर डिप्टी सीएम सख्त, 4 अधिकारियों को शोकॉज नोटिस
25 करोड़ का फंड और 3 साल का इंतजार: नवा रायपुर की हाईटेक फूड-ड्रग लैब फाइलों में अटकी, सिर्फ 5 कर्मचारियों के भरोसे पूरे प्रदेश की टेस्टिंग
सीएम को भनक नहीं, अफसरों ने निकाला बीच का रास्ता; 600 शिक्षकों की पोस्टिंग अब डीईओ के भरोसे
वेगस अस्पताल: इलाज में लापरवाही से मरीज की जान गई, जांच रिपोर्ट के बाद संचालक और डॉक्टरों पर एफआईआर
जमानत के लिए अदालत की बजाय श्मशान में 'अर्जी', हाईकोर्ट चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र-मंत्र करते एक पकड़ाया, तीन फरार