तोमर बंधुओं की बढ़ी मुश्किलें, आधी रात निगम का नोटिस, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

तोमर बंधुओं की बढ़ी मुश्किलें, आधी रात निगम का नोटिस, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

रायपुर: रायपुर के चर्चित तोमर बंधुओं की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर रायपुर नगर निगम ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर को नोटिस जारी किया है। इस बार यह नोटिस उनके भाठागांव स्थित मकान के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) और भवन निर्माण से जुड़े दस्तावेजों को लेकर भेजा गया है। निगम ने दोनों को चार दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है।

नगर निगम ने इससे पहले भी एक नोटिस जारी कर संबंधित दस्तावेजों को प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इस लापरवाही के बाद निगम ने दूसरी बार नोटिस जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिला, तो आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी।

गौरतलब है कि 3 जून को रायपुर पुलिस ने भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के आवास पर बड़ी छापेमारी की थी। लगभग 12 घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने 35.10 लाख रुपये नकद, 734 ग्राम सोने के आभूषण, 125 ग्राम चांदी के जेवर, एक बीएमडब्ल्यू कार, थार और ब्रेजा गाड़ी जब्त की थी। इसके अलावा 120 से अधिक इकरारनामे, 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक और 17 संपत्ति रजिस्ट्रियों के दस्तावेज भी बरामद हुए थे। छापेमारी के बाद से ही रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर फरार चल रहे हैं। 

Read More कोयला चोरी के मास्टरमाइंड को बचाने थाने में दिनभर चलती रही 'सेटिंग', SSP की सख्ती से बिगड़ा खेल, भेजा गया जेल

पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं, नगर निगम की ओर से की गई यह कार्रवाई, उन पर सख्ती का एक और संकेत माना जा रहा है। राजधानी रायपुर के बहुचर्चित और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं, रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर की मुश्किलें लगातर बढ़ती जा रही है। रायपुर नगर निगम ने एक बार फिर इन दोनों को नोटिस जारी किया है, जिससे उनके खिलाफ प्रशासनिक शिकंजा कस गया है। 

Read More सिंघानिया बिल्डकॉन को रेरा का तगड़ा झटका: हर्षित नियो सिटी विवाद में आया बड़ा फैसला, बिल्डर को तत्काल सिंकिंग फंड और कॉमन एरिया सौंपने का आदेश

यह नया नोटिस उनके भाठागांव स्थित मकान के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) के उपयोग और भवन निर्माण से संबंधित दस्तावेजों को लेकर भेजा गया है। निगम ने दोनों को इस नोटिस का जवाब देने के लिए मात्र चार दिनों का समय दिया है, जिसकी अवधि बीतने के बाद कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 

बता दें कि, यह पहला अवसर नहीं है, जब नगर निगम ने तोमर बंधुओं को नोटिस जारी किया हो। इससे पहले भी निगम ने एक नोटिस जारी कर उनसे संबंधित दस्तावेजों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। हालांकि, उस नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद तोमर बंधुओं की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया था, जिसे निगम ने घोर लापरवाही माना है। 

इसी लापरवाही के चलते अब दूसरी बार यह नोटिस जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं मिलता है, तो भविष्य में होने वाली किसी भी कार्रवाई की पूरी जिम्मेदारी भवन स्वामी यानी तोमर बंधुओं की होगी। यह कार्रवाई नगर निगम की सख्त रुख का प्रतीक है, जो अवैध निर्माण और संपत्ति संबंधी अनियमितताओं पर अंकुश लगाने की दिशा में काम कर रहा है। 

Latest News

रतनपुर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप की दबंगई: महिला को टोनही कहा और कर लिया जमीन पर कब्जा, साध्वी विवाद के बाद सामने आया एक और कारनामा रतनपुर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप की दबंगई: महिला को टोनही कहा और कर लिया जमीन पर कब्जा, साध्वी विवाद के बाद सामने आया एक और कारनामा
मुंबई लोकल में खौफनाक मर्डर: मामूली बहस के बाद युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- 'अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ'
सड़क बनी या मजाक? 33 लाख का निर्माण दो हफ्ते में उखड़ा, युवाओं के VIDEO ने खोली पोल, जांच के बाद कार्रवाई के संकेत
रायपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल : दो पास्टर गिरफ्तार, थाने पहुंचकर ईसाई समाज ने जताया विरोध
बस्तर में बदला पुलिस नेतृत्व: सुंदरराज पी के बाद अब IPS बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे नक्सल मोर्चे की कमान
18.13 करोड़ के गबन से हिला अपेक्स बैंक : मैनेजर, लेखाधिकारी समेत 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सभी बर्खास्त
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई : रायपुर में ब्लिंकिट का कार्यालय सील, फायर सेफ्टी समेत मिलीं कई खामियां
76 करोड़ की संदिग्ध पेपर ट्रेडिंग का पर्दाफाश : राजनांदगांव के कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार
पासपोर्ट पर सरकार की बड़ी सफाई: विदेश यात्रा के लिए जरूरी, लेकिन नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं
प्रधानमंत्री आवास योजना पर पंचायत में बवाल : उपसरपंच का आरोप- सरपंच पुत्र समेत कई लोगों ने कॉलर पकड़कर की मारपीट
कुदरत का तांडव: एक मिनट में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं; 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल
गरीब और निरक्षर ग्रामीणों के हक में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राजस्व मंडल को फिर करनी होगी सुनवाई