SDM कार्यालय में गजब का खेल: सुनवाई से पहले ही आदेश तैयार , चोरी पकड़ी गई तो फाड़ कर फेंका आदेश

SDM कार्यालय में गजब का खेल: सुनवाई से पहले ही आदेश तैयार , चोरी पकड़ी गई तो फाड़ कर फेंका आदेश

बिलासपुर। न्याय की उम्मीद में कोर्ट जाने वाले लोगों को क्या पता कि वहां इंसाफ से पहले बाबू की मर्जी चलती है। बिलासपुर एसडीएम कोर्ट में एक ऐसा ही मामला अनोखा मामला सामने आया है जिसने सिस्टम सिस्टम और एसडीएम साहब के कार्यालय की साख पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। 

 जूना बिलासपुर की एक बेशकीमती जमीन के मामले में फाइल के भीतर चुपके से विरोधी पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए आदेश तैयार कर लिया गया। जब पीड़ित पक्ष के वकील ने इस चमत्कार को देख लिया, तो वहां एसडीएम न्यायालय में पदस्थ बाबू विनय विश्वकर्मा ने आव देखा न ताव, फाइल से आदेश का पन्ना फाड़कर फेंक दिया। मामले की शिकायत पीड़ित ने कलेक्टर और राजस्व मंत्री सीखी है और पूछा है कि क्या ऐसे ही तहसील में कार्य होता है।

सुनवाई हुई नहीं और फैसला तैयार: ये कैसी जादुई अदालत?

Read More हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक

मामला खसरा नंबर 885/5 की जमीन से जुड़ी एक अपील का है जो मार्च 2025 से चल रही है। शिकायतकर्ता कीर्ति राव के पास जमीन के सभी पक्के कागज, रजिस्ट्री और पटवारी रिपोर्ट मौजूद है। केस में दूसरा पक्ष मनप्रीत सिंह होरा आज तक एक बार भी पेशी पर नहीं आया। नियम कहता है कि दोनों पक्षों को सुनकर फैसला होगा, लेकिन यहां तो बाबू जी ने बिना सुनवाई के ही खारिज करने का आदेश लिखकर फाइल में दबा दिया था। ऐसा लगता है जैसे एसडीएम कोर्ट में भविष्यवाणियों के आधार पर फैसले पहले ही लिख दिए जाते हैं, बस वकील का देखना बाकी रह गया था।

Read More सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  

Screenshot_20260131_090528_Samsung Notes

वकील ने पकड़ी चोरी तो बाबू दिखाने लगे दबंगई

घटना तब हुई जब पीड़ित के अधिवक्ता फाइल चेक करने पहुंचे। फाइल खोलते ही उनके होश उड़ गए क्योंकि आवेदन खारिज करने का आदेश पहले से तैयार था। जैसे ही वकील ने इस बात पर आपत्ति जताई, बाबू विनय विश्वकर्मा ने फिल्मी डान की तरह गुंडागर्दी दिखाना शुरू कर दिया। उसने तुरंत आदेश फाड़ दिया और फाइल छीनकर गाली गलौच पर उतर आया 

सूत्र बताते हैं कि बाबू ने ऐसा इसलिए किया ताकि उसकी चोरी ना पकड़ी जाए और पूरे सबूत मिटा दिया जाए।

 

अधिकारियों तक पहुंची बात: अब क्या होगी कार्रवाई?

इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे की शिकायत अब कलेक्टर और संभाग आयुक्त तक पहुंच गई है। पीड़ित पक्ष ने बाबू को तुरंत निलंबित करने और उस पर केस दर्ज करने की मांग की है। वकीलों के बीच भी इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि अगर बाबू ही जज बनकर आदेश फाड़ने लगेंगे तो जज की कुर्सी का क्या काम। फिलहाल प्रशासन ने जांच की बात कही है, लेकिन चर्चा यही है कि क्या इस 'पन्ना फाड़' बाबू पर वाकई कोई गाज गिरेगी या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

पीड़ित कीर्ति राव ने बताया कि जब सारे दस्तावेज मेरे पक्ष में हैं, तो बिना सुनवाई के आदेश तैयार करना सीधा प्रशासनिक भ्रष्टाचार है। SDM कार्यालय में मौजूद वकीलों ने बताया कि यदि लीगल दस्तावेजों के साथ इस तरह से गुंडागर्दी होगी, तो आम आदमी को न्याय व्यवस्था पर भरोसा ही नहीं रहेगा। 

उठ रही विभागीय जांच की मांग 

एसडीएम कार्यालय में हुए इस अजीब घटनाक्रम में पूरी व्यवस्था को हिला कर रख दिया है इस बात की जानकारी मिलने के बाद तहसील कार्यालय पहुंचने वाले लोगों मे काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच होनी चाहिए ताकि मामले की सच्चाई सबके सामने आ सके

Tags:

Latest News

Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद
डीन से प्राध्यापक-सह-संचालक पद पर हुआ तबादला, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मांगा जवाब
Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri की चमकी किस्मत! ‘Farrey’ के बाद हाथ लगी Zombie फिल्म ‘College Fest’, Ashish Chanchlani भी आएंगे नजर
10वीं पास से Graduate तक खुला नौकरी का रास्ता! मुंगेली Job Fair में 140 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
अचानक सामने आए 4 भालू और मच गई चीख-पुकार! एक युवक ने दौड़कर बचाई जान, दूसरा घायल
OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को भारत में एंट्री करेगा नया बजट फोन, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचेगा धमाल