मार्केटिंग कंपनी की तीन युवतियों ने खाया जहर, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

मार्केटिंग कंपनी की तीन युवतियों ने खाया जहर, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली तीन युवतियों द्वारा कथित तौर पर जहर खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इनमें से एक युवती की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक युवती को सिम्स और दूसरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश करती नजर आई।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवतियां सिरगिट्टी स्थित एक मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत हैं और वे बाहर की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें यहां प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतकों में प्रियंका नाम की युवती शामिल है, जिसकी सिम्स में मौत हो गई। अन्य दो युवतियां, ज्योति और अंजनी, का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

             सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस देर रात हरकत में आई और अस्पताल पहुंचकर भर्ती युवतियों के बयान लिए। हालांकि, इस दौरान सिरगिट्टी टीआई ने अस्पताल में भर्ती दोनों युवतियों के जहर खाने की बात को गलत बताया। टीआई का कहना है कि दोनों का अस्पताल में बयान दर्ज किया गया है और उनका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया है।

Read More  मेले में मामूली धक्का-मुक्की बनी मौंत का कारण

कंपनी पर गंभीर आरोप, बाहरी युवक-युवतियों का शोषण!

Read More महामाया मंदिर के प्रसाद में बड़ी गड़बड़ी! जांच में तय मानक से अधिक मिला स्वीटनर और फूड कलर

सिरगिट्टी इलाके में कृषि उत्पाद से जुड़ी इस कंपनी में ज्यादातर बाहरी राज्यों से आए युवक-युवती काम करते हैं। इनमें जशपुर, अंबिकापुर, कोरबा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों के युवाओं को यहां लाकर काम पर लगाया जाता है। ये सभी अलग-अलग इलाकों में ग्रुप बनाकर रहते हैं। आरोप है कि इन्हें इतना डराकर रखा जाता है कि वे किसी से कुछ भी नहीं कहते। यही वजह है कि कंपनी की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी बाहर नहीं आ पाती है।

        अस्पताल में भर्ती युवतियों में से एक, ज्योति, का कहना है कि उसने घर में चावल खाया था और तुलसी ड्रॉप पी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और लूज मोशन होने लगे। दूसरी युवती, अंजनी, के अनुसार उसने जहर नहीं खाया, बल्कि उसे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे सिम्स में भर्ती कराया गया। इन युवतियों ने पुलिस और मार्केटिंग कंपनी के बीच साठगांठ का आरोप भी लगाया है।

     

Tags:

Latest News

आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच
अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी
Khan Sir Case: पटना कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आगाज: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई समेत दिवंगत विभूतियों को दी श्रद्धांजलि, 17 जुलाई तक चलेंगी कार्यवाही, देखें लाइव