बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार तीन बार पलटी, दो दोस्तों की मौत, चार घायल

बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार तीन बार पलटी, दो दोस्तों की मौत, चार घायल

बिलासपुर: खाना खाने के लिए ढाबा जा रहे छह दोस्तों का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी और पलटती हुई झाड़ियों में समा गई। भीषण दुर्घटना में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोनी थाना क्षेत्र में देर रात हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के ग्राम खरकेना निवासी आर्यन रत्नाकर (एलएलबी छात्र) ने बताया कि उसका बड़ा भाई ईशु रत्नाकर, जो पीएससी की तैयारी कर रहा था, अपने दोस्तों बेमेतरा जिले के जैतपुरी निवासी भास्कर राजपूत, अभिषेक वर्मा, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत और एक अन्य साथी के साथ रतनपुर रोड स्थित एक ढाबे की ओर जा रहा था।

कार ईशु चला रहा था, जबकि भास्कर फ्रंट सीट पर उसके साथ बैठा था। बाकी चार दोस्त पीछे की सीट पर थे। कोनी थाना क्षेत्र पार करने के बाद कार काफी तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही थी। सेंदरी से पहले अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर बुरी तरह पलट गया। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि कार तीन बार हवा में उछलते हुए गुलाटियां मारकर दूर झाड़ियों में जा धंसी।

Read More बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में

CG Accident News: दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रहे ईशु रत्नाकर और उसके साथ बैठे भास्कर राजपूत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके चार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Read More कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार