तेज रफ्तार माजदा पेड़ से टकराई, तीन घायल,ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले गए फंसे युवक

तेज रफ्तार माजदा पेड़ से टकराई, तीन घायल,ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले गए फंसे युवक

रतनपुर (बिलासपुर)। कटनी से रायपुर आटा लेकर जा रही एक तेज रफ्तार माजदा रविवार देर रात रतनपुर थाना क्षेत्र में सिद्धिविनायक मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। दर्दनाक हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो युवक वाहन की केबिन में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें नगरवासियों और पुलिस की मदद से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप खुद मौके पर मौजूद रहे और रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाई। गैस कटर की मदद से केबिन काटकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से लक्ष्मण यादव नामक युवक का एक पैर बुरी तरह दब गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रैफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

IMG-20250602-WA0031प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी और ड्राइवर ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More तोरवा पुलिस की गश्त में दो चाकूबाज पकड़े गए, 2 बटनदार चाकू जब्त

 

Read More सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों की रफ्तार अक्सर नियंत्रण से बाहर होती है, जिससे ऐसे हादसे आए दिन होते रहते हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

 

घटनास्थल से खास बातें:

देर रात 12:30 बजे के करीब हुआ हादसा

माजदा वाहन पेड़ से टकराकर पलटा

ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

गैस कटर से काटकर घायलों को निकाला गया

पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध