ओनताड़ी पहाड़ी में मुठभेड़: बहादुरी की मिसाल बने जवान, नक्सलियों के शवों को कंधे पर लादकर लाए बीजापुर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर आई है। नेशनल पार्क के ओनताड़ी पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर हो गए। इस मुठभेड़ के बाद जवानों ने जिस तरह से ऑपरेशन को अंजाम दिया, उसने सबका ध्यान खींच लिया है, मारे गए नक्सलियों के शवों को जवान कंधे पर लादकर बीजापुर जिला मुख्यालय तक लेकर आए।

कठिन पहाड़ी रास्तों, घने जंगलों और खतरे से भरे इलाके के बीच जवानों ने अपने शहीद साथियों के प्रति कर्तव्य और नक्सल विरोधी अभियान के प्रति समर्पण का दुर्लभ उदाहरण पेश किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ओनताड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ छिड़ गई। दोनों ओर से चली गोलीबारी में कुछ नक्सली मारे गए। फिलहाल, पूरे घटनाक्रम को लेकर आज दोपहर 1 बजे बीजापुर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Read More छत्तीसगढ़ में नया नियम: रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा DJ, शादी सीजन से पहले बड़ा फैसला

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

सरगांव: रजिस्ट्री पेपर में नाम साफ फिर भी पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की एफआईआर, सरगांव में किसान की करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा

राज्य

Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नई दिल्ली। महिलाओं को संपत्ति और उत्तराधिकार में समान अधिकार देने की मांग से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान...
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस