छत्तीसगढ़ में जनगणना के लिए पिंगुआ बने इंचार्ज, जानिए कब से होगी शुरू प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में जनगणना के लिए पिंगुआ बने इंचार्ज, जानिए कब से होगी शुरू प्रक्रिया

रायपुर : केंद्र सरकार ने आगामी राष्ट्रीय जनगणना के दौरान जातियों के आधार पर आंकड़े जुटाने का महत्वपूर्ण ऐलान कर दिया है. यह फैसला देश में एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक बदलाव का सूचक है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना के लिए अपर प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसके संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

भारत में 2011 के बाद अब 16 साल बाद, 2027 में यह महत्वपूर्ण जनगणना होने जा रही है. केंद्र सरकार ने जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 3 के तहत 2027 में जनगणना कराने का आदेश भी जारी कर दिया है. छत्तीसगढ़ में इस बहुप्रतीक्षित जातीय जनगणना के समन्वय की जिम्मेदारी मनोज कुमार पिंगुआ को सौंपी गई है, जिसका आदेश छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी हुआ है.

भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने इस पूरी प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम बताया है. उनके अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से मकानों की लिस्टिंग का काम शुरू होगा, जिसके साथ ही सुपरवाइजर्स और गणना कर्मचारियों की नियुक्ति तथा उनके काम का बंटवारा भी किया जाएगा. जनसंख्या की वास्तविक गणना 1 फरवरी 2027 को शुरू होगी. यह जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी.

Read More रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!

यह भी जानकारी दी गई है कि लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे कुछ राज्यों में जातीय जनगणना की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से ही शुरू हो जाएगी. केंद्र सरकार ने सभी संबंधित विभागों को 31 दिसंबर 2025 से पहले नगर निगमों, राजस्व गांवों, तहसीलों, उप विभागों या जिलों की सीमाओं में किसी भी प्रस्तावित बदलाव को पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि जनगणना की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके. यह जातीय जनगणना देश के सामाजिक ताने बाने और विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराएगी.

Read More रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी

Tags:

Latest News

अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट
बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी
रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी
14,000mAh बैटरी वाला Honor स्मार्टफोन करेगा धमाकेदार एंट्री! Realme और Poco की बढ़ सकती है टेंशन
Pregnancy After 35: क्या 35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी है सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें जरूरी बातें
सीजीएमएससी का गजब मैनेजमेंट: 1136 करोड़ रुपए गुम, ईंट-गारे के पैसों से खरीद लिए उपकरण
हाई कोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम से लेकर 15 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर आपराधिक मामले....
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी
नामी ब्रांड के नाम पर जहर का कारोबार! आगरा में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 120 किलो फर्जी घी बरामद