कोल घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी राकेश जैन गिरफ्तार, फर्जी कंपनिया बना कर करता था करोड़ों की हेराफेरी

कोल घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी राकेश जैन गिरफ्तार, फर्जी कंपनिया बना कर करता था करोड़ों की हेराफेरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने वसूली के पैसों काले धन को सफेद बनाने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। बुधवार को राकेश कुमार जैन को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। जैन पर दर्जनभर फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर करोड़ों रुपये की काली कमाई को लेयरिंग (घुमाकर वैध दिखाने) करने का संगीन आरोप है।

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि जैन अपने साले, कर्मचारियों और जान-पहचान के लोगों के नाम पर शेल कंपनियां चलाता था। इन कंपनियों के कागज़ों पर अवैध वसूली का पैसा आता और फिर यह पैसा हवाला चैनलों की मदद से मुख्य आरोपियों तक पहुँचाया जाता था। इस बड़े खेल के बदले जैन मोटा कमीशन लेता था।

सूर्यकांत तिवारी और अनवर ढेबर तक पहुंचाता था रकम

Read More डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि जैन ने 50 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रकम सीधे नकद में निकालकर घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी तक पहुँचाई। ईओडब्ल्यू सूत्रों ने बताया कि केवल कोल घोटाला ही नहीं, जैन शराब घोटाले से जुड़े आरोपी अनवर ढेबर तक भी एंट्री के जरिए रकम वैध दिखाने का काम करता था। ईओडब्ल्यू अब इन वित्तीय लिंक्स की गहराई से जांच कर रही है।

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

राकेश जैन के खिलाफ पहले से ही कोतवाली और मौदहापारा थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। ईओडब्ल्यू की टीम काफी समय से उसकी गतिविधियों पर बारीक नजर रखे हुए थी।

गिरफ्तारी के बाद जैन को विशेष न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब ईओडब्ल्यू की टीम उससे अवैध वसूली की पूरी चेन, काली कमाई के अंतिम ठिकाने और बाकी वित्तीय कड़ी की सख्ती से पूछताछ करेगी। 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार