तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: EOW ने 14 आरोपियों के खिलाफ 4500 पेज का चालान दंतेवाड़ा विशेष न्यायालय में किया पेश, जांच जारी..

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: EOW ने 14 आरोपियों के खिलाफ 4500 पेज का चालान दंतेवाड़ा विशेष न्यायालय में किया पेश, जांच जारी..

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: EOW ने 14 आरोपियों के खिलाफ 4500 पेज का चालान दंतेवाड़ा विशेष न्यायालय में किया पेश, जांच जारी..

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने 14 आरोपियों के खिलाफ दंतेवाड़ा विशेष न्यायालय में 4500 पेज का चालान पेश किया। तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल समेत कई आरोपी भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए हैं। बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में जांच जारी है।

रायपुर: तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने दंतेवाड़ा के विशेष न्यायालय में 14 आरोपियों के खिलाफ लगभग 4500 पेज का चालान पेश किया है। इस मामले में तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल समेत 11 आरोपियों (4 वनकर्मी और 7 प्रबंधक) को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में ईओडब्ल्यू की जांच जारी है। 

जांच में सामने आया है कि तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वर्ष 2021-22 के तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक में संग्राहकों को दी जाने वाली राशि 7 करोड़ का बंदरबांट किया था. अशोक पटेल ने वन विभाग के अधिकारियों और प्राथमिक लघुवनोपज समितियों के प्रबंधकों व पोषक अधिकारियों के साथ मिलकर इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया था. अब तक ईओडब्ल्यू ने तेंदूपत्ता बोनस गबन मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है.

प्रकरण में अब तक की विवेचना में 17 समितियों में से 8 दूरस्थ समितियों के संबंध में जांच की गई, जिस पर 3,92,05,362 रुपए का गबन कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाना पाया गया. उपरोक्त वर्णित आरोप में आज कुल 14 आरोपी लोकसेवक वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) अशोक कुमार पटेल, 04 वनकर्मी / पोषक अधिकारी (चैतूराम बघेल, देवनाथ भारद्वाज, मनीष कुमार बारसे, पोड़ियामी इड़िमा (हिडमा) एवं 09 समिति प्रबंधक (पायम सत्यनारायण उर्फ शत्रु, मोह. शरीफ, सीएच रमना (चिटटूरी), सुनील नुप्पो, रवि कुमार (रवि कुमार गुप्ता), आयतू कोरसा, मनोज कवासी, राजशेखर पुराणिक उर्फ राजू, बी.संजय रेड्डी) के विरूद्ध विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा में लगभग 4500 पेज का चालान पेश किया.

Read More बलरामपुर का रंगीनमिजाज' इंजीनियर: दफ्तर में इश्क, पत्नी से मारपीट; धोखा मिला तो प्रेमिका ने खोल दी भ्रष्टाचार की पोल

उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के घोर नक्सल एवं अति संवेदनशील आदिवासी बहुल क्षेत्र में तेंदूपत्ता वहां के निवासियों की आजीविका का अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है. इसके माध्यम से वे अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं. प्रकरण की विवेचना अंतर्गत मड़ईगुड़ा, गोलापल्ली, किस्टाराम, जगरगुण्डा, चिंतलनार, चिंतागुफा, भेज्जी, कोंटा तथा पोलमपल्ली के दूरस्थ अंदरूनी एवं पहुंचविहीन मार्गों में जाकर ग्रामीणों से पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बोनस स्कीम के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की और प्रकरण में महत्वपूर्ण साक्ष्य दिए. इस मामले में अन्य 09 समितियों के संबंध में जांच जारी है.

Read More अमित जोगी को सुप्रीम राहत: हाईकोर्ट के फैसले पर रोक, सजा पर फिलहाल विराम

Latest News

दूल्हे की नशे में हालत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बारात में मचा हंगामा दूल्हे की नशे में हालत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बारात में मचा हंगामा
CG Board Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री साय ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, देखे वीडियो
Ajab-Gajab: XUV700 मालिक पर ‘बिना हेलमेट’ चालान, सिस्टम की गड़बड़ी ने खोली ई-चालान व्यवस्था की पोल
Bengal Election 2026: IPS अजय पाल शर्मा की तैनाती पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, निष्पक्ष चुनाव को लेकर उठे सवाल
गाजियाबाद में खौफनाक अग्निकांड: 9वीं मंजिल से उठी आग ने 10वीं को लिया चपेट में, 2 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार
हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नई गाइडलाइन से इनकार, कहा- मौजूदा कानून ही पर्याप्त
IPL 2026 Points Table: राजस्थान का धमाका, पंजाब को हराकर टॉप-3 में एंट्री, प्लेऑफ की रेस हुई और दिलचस्प....
मोतिहारी में फिल्मी अंदाज में ATM चोरी: मशीन काटकर लाखों पार, अलार्म रहा बंद,गश्ती पुलिस सस्पेंड
झारखंड के जंगलों में एनकाउंटर: सुरक्षाबलों और माओवादियों में भीषण मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी मिसिरा बेसरा की तलाश तेज
West Bengal Elections 2026: मतदान के बीच हिंसा के आरोप, बीजेपी उम्मीदवार की कार पर हमला, 11 बजे तक करीब 40% वोटिंग
बस्तर में तनाव: धर्मांतरण के आरोप में पास्टर की पिटाई, वीडियो वायरल, गांव छोड़ने का अल्टीमेटम
CG हाईकोर्ट का सख्त रुख: ट्रिपल मर्डर केस में पिता-पुत्र की अपील खारिज, घायल गवाह की गवाही को माना मजबूत सबूत