छत्तीसगढ़–आंध्र सीमा पर भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में समाई, 8 की मौत, घायलों का रातभर चला रेस्क्यू

छत्तीसगढ़–आंध्र सीमा पर भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में समाई, 8 की मौत, घायलों का रातभर चला रेस्क्यू

सुकमा: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे आंध्र प्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में आज तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। अरुकु से रायलसीमा, चित्तूर जा रही एक प्राइवेट ट्रेवल्स की बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि 8 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव टीमें तुरंत पहुंचीं और घायलों को चिंतूर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान का काम जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घाट का यह हिस्सा काफी खतरनाक मोड़ों से भरा हुआ है और सुबह के समय धुंध होने के कारण दृश्यता कम रहती है, जिसकी वजह से हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

मुख्यमंत्री नायडू ने हादसे पर जताया दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली जा चुकी है और घायलों को हर संभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर ज़रूरी सहायता प्रदान करेगी।

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

यह हादसा एक बार फिर से उन मार्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है, जहां हर साल बड़ी संख्या में वाहन दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। यात्रियों की जान बचाने के लिए इन संवेदनशील घाटों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग तेज़ हो गई है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार