भूपेश के करीबी तांत्रिक केके ने ऑस्ट्रेलिया-चीन भेजे 441 करोड़, सट्टा एप में भी निवेश का खुलासा, पुलिस ने पेश की चार्जशीट

भूपेश के करीबी तांत्रिक केके ने ऑस्ट्रेलिया-चीन भेजे 441 करोड़, सट्टा एप में भी निवेश का खुलासा, पुलिस ने पेश की चार्जशीट

रायपुर: बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ केके के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कई भारी खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, केके और उनके बेटे कंचन ने करोड़ों रुपए चीन और ऑस्ट्रेलिया में हवाला के जरिए निवेश किए। दोनों के बैंक खातों की जांच में 441 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है। साथ ही, दोनों के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने ऑनलाइन सट्टा एप ‘महादेव बुक’ से जुड़ी मेस्टिजिक कंपनी में भी निवेश किया। 24 जून को भोपाल से केके गिरफ्तार किया गया।

नागपुर-दिल्ली तक की भागदौड़
जवान कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे ने जांच के दौरान केके को अपनी कार में छिपाकर नागपुर और फिर दिल्ली पहुंचाया। लगभग एक महीने तक दोनों वहां छिपे रहे, जिसके बाद केके भोपाल लौटे और शिंदे रायपुर लौट गए। शिंदे को आरोपी की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

441 करोड़ का हवाला और कमीशन खातों का खुलासा
चार्जशीट में सामने आया कि कंचन ने अब्बास अली और अन्य परिचितों के बैंक खातों का इस्तेमाल पैसों के लेन-देन के लिए किया। इन खातों में करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन मिले, जिनमें कई को कमीशन पर इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने आईसीआईसीआई, यस, एचडीएफसी, इंडसइंड, कोटक महिंद्रा, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, कैनरा और एक्सिस बैंक से सभी लेन-देन का रिकॉर्ड खंगाला।

Read More अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी

स्मार्ट सिटी फर्जीवाड़ा और वॉट्सएप धोखाधड़ी
अर्जुन सिंह ने 10 से 17 जुलाई 2023 के बीच 15 करोड़ रुपए पांच खातों में ट्रांसफर किए, जिनमें से तीन खाते बिलासपुर के अब्बास अली के नाम पर थे। केके और कंचन ने अर्जुन को वॉट्सएप पर फर्जी दस्तावेज भेजकर भरोसा दिलाया, लेकिन अधिकांश पैसा निजी खर्च में चला गया।

Read More 20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत

ईडी और सीबीआई की जांच
चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टा एप महादेव बुक से संबंध का उल्लेख है। रिपोर्ट ईडी और सीबीआई को भेजी गई है। ईडी ने जांच शुरू कर दी है और सीबीआई भी जल्द ही पूछताछ करेगी। महादेव सट्टा मामले में अब तक 120 से अधिक लोगों के बयान लिए जा चुके हैं।

फरार आरोपी कंचन
पुलिस ने कंचन और अब्बास अली को फरार बताया है। कंचन को रायपुर और बिलासपुर में देखा गया। बनारस से हिरासत में लेने के बाद उसे पूछताछ के बाद छोड़ा गया। दोनों अब भी एफआईआर में नामजद आरोपी हैं।

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी