CG News: जशपुर से सामने आया हिट एंड रन मामला, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत

CG News: जशपुर से सामने आया हिट एंड रन मामला, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित गम्हरिया के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन स्थानीय नागरिकों को एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप की रफ्तार अत्यधिक थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सड़क किनारे टहल रहे लोगों को वाहन ने सीधी टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में हुई है, जो पेशे से वाहन मैकेनिक बताए जा रहे हैं। दोनों रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकले थे। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।image-36-3

Read More चाकू लहराकर कानून को चुनौती? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Read More डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार

पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह के समय गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी