सिरगिट्टी थाना विवाद: "दारू-मुर्गा पार्टी" से उठे सवाल, संरक्षण देने वाले अधिकारी क्यों सुरक्षित?

सिरगिट्टी थाना विवाद:

छोटे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, जांच की पारदर्शिता पर भी संदेह

बिलासपुर: जिले का सिरगिट्टी थाना इन दिनों एक पुलिस दारू मुर्गा पार्टी को लेकर गहरे विवादों में है। एक ओर जहाँ तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है, वहीं दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने के लिए मामले की गंभीरता को कमतर आँका जा रहा है?

मामला सिरगिट्टी थाने के नए प्रभारी के स्वागत और पूर्व थानेदार की विदाई पार्टी से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार, इस आयोजन में कथित तौर पर कबाड़ कारोबारी भी शामिल थे, जिनमें से कुछ के आपराधिक रिकॉर्ड होने की आशंका जताई जा रही है। कार्यक्रम से सामने आईं तस्वीरों और चर्चाओं ने मामले को तूल दे दिया। जानकारी के अनुसार, इस दौरान कुछ कबाड़ियों के पास से हथियार मिलने की भी बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त करने की कार्रवाई की। हालाँकि, उनके ठिकानों या अवैध कारोबार के गढ़ों पर कोई ठोस छापेमारी या गहन जांच नहीं की गई।

Read More पुष्पा स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! तालाब, नदी और पूजा स्थल में छिपाई लकड़ी, स्निफर डॉग ने खोला राज

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए कुछ कांस्टेबल और आरक्षकों का स्थानांतरण किया। लेकिन विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस आयोजन की योजना और अनुमति में वरिष्ठ अधिकारियों की भी पूरी जानकारी और सहमति थी। ऐसे में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई से जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग के ही एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कार्यक्रम की पूरी जानकारी थाने के प्रमुख जिम्मेदार अफसरों को थी, और छोटे कर्मचारियों पर ही कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है।

Read More आबकारी विभाग में डबल अटैक: शराब घोटाले के गवाह इंस्पेक्टरों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, उधर बैगा आदिवासियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी 

यह भी चर्चा है कि एसएसपी रजनेश सिंह को मामले की पूरी जानकारी नहीं दी गई, या उन्हें जानबूझकर गुमराह किया गया ताकि बड़े अधिकारियों की कुर्सी सुरक्षित रह सके। सूत्रों का कहना है कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से अवैध कबाड़ व्यापार से जुड़ी मोटी रकम वसूली जाती है, जो अधिकारियों तक पहुँचती है। ऐसे में आशंका है कि कबाड़ियों पर सीधी और गहरी कार्रवाई से यह "काली कमाई" प्रभावित हो सकती थी, इसलिए जांच की दिशा को सीमित रखा गया।

यह मामला अब केवल एक स्वागत समारोह या अनुशासनहीनता का नहीं, बल्कि पुलिस विभाग की जवाबदेही, पारदर्शिता और विश्वसनीयता की परीक्षा बन चुका है। बिलासपुर की जनता और स्वयं विभाग यह जानने को उत्सुक है कि क्या एसएसपी रजनेश सिंह व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जांच की कमान संभालेंगे और हर स्तर पर जवाबदेही तय करेंगे, या यह मामला भी केवल "औपचारिक कार्रवाई" बनकर रह जाएगा।

Tags:

Latest News

आबकारी विभाग में डबल अटैक: शराब घोटाले के गवाह इंस्पेक्टरों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, उधर बैगा आदिवासियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी  आबकारी विभाग में डबल अटैक: शराब घोटाले के गवाह इंस्पेक्टरों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, उधर बैगा आदिवासियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी 
पुष्पा स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! तालाब, नदी और पूजा स्थल में छिपाई लकड़ी, स्निफर डॉग ने खोला राज
रायपुर में मोजो मशरूम फैक्ट्री मामला फिर सुर्खियों में: 109 बच्चों के रेस्क्यू के 6 महीने बाद भी FIR नहीं! जांच पर उठे सवाल
ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! राजनीतिक भाषण में सांप्रदायिक टिप्पणी का आरोप, शिकायत दर्ज
सूरजपुर के पैरामेडिकल संस्थान पर गंभीर आरोप: फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से किया वंचित, कार्रवाई की मांग
32 लाख की नई सड़क उठे सवाल! निर्माण के एक महीने भीतर दिखीं दरारें, कलेक्टर ने मांगी जांच रिपोर्ट
नेशनल जगत विजन की खबर का असर: जल संसाधन विभाग का विवादित टेंडर रद्द, चहेते ठेकेदार को उपकृत करने की खुली थी पोल
7 साल बाद भी अधूरा ब्लड बैंक! पंडरी जिला अस्पताल में खून का स्टॉक शून्य, कंपोनेंट ब्लड सुविधा अब तक शुरू नहीं
लखनऊ एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप! रोकी गई इंडिगो फ्लाइट, 180 यात्रियों की बढ़ी चिंता
भोपाल में पटाखा दुकानों में भीषण आग से मचा हड़कंप! पेट्रोल पंप के पास धमाकों से दहशत, हाईवे करना पड़ा बंद
पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले! सरकार ने तय की नई लिमिट, अब एक दिन में नहीं ले सकेंगे मनचाहा तेल
दुर्ग में नकली गुटखा फैक्ट्री पर बड़ा छापा! वाशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था कारोबार, 12 लोग हिरासत में