सरोज पांडेय पर अहम जानकारी छिपाने का आरोप, राज्यसभा चुनाव HC के कठघरे में

सरोज पांडेय पर अहम जानकारी छिपाने का आरोप, राज्यसभा चुनाव HC के कठघरे में

रायपुर। वर्ष 2018 में हुए छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पूर्व सांसद सरोज पांडेय के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू की ओर से पेश किए गए सभी नौ गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। अब आगामी सुनवाई में सरोज पांडेय और उनके समर्थकों की ओर से गवाही दर्ज की जाएगी।

गौरतलब है कि मार्च 2018 में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने सरोज पांडेय और कांग्रेस ने लेखराम साहू को उम्मीदवार बनाया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने सरोज पांडेय के नामांकन और शपथ पत्र में कथित रूप से महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया था। हालांकि, तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया था।

इसके बाद मामला केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्यपाल तक भी पहुंचा, लेकिन आपत्तियों के निराकरण के बाद मतदान कराया गया और सरोज पांडेय को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव परिणाम के पश्चात पराजित उम्मीदवार लेखराम साहू ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर सरोज पांडेय के निर्वाचन को चुनौती दी।

Read More 20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत

18 विधायकों के मतदान पर विवाद
याचिका में कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि भाजपा के 11 विधायक संसदीय सचिव और 7 विधायक निगम-मंडलों में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए लाभ का पद धारण कर रहे थे। ऐसे में इन 18 विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए था। हालांकि, उस समय राज्यसभा निर्वाचन अधिकारी ने इन आपत्तियों को भी खारिज कर दिया था।

Read More शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

अब बचाव पक्ष की बारी
मामले की हालिया सुनवाई के दौरान विधानसभा के तत्कालीन महासचिव चंद्रशेखर गंगराड़े की गवाही दर्ज की गई, जिसके साथ ही याचिकाकर्ता की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले सभी नौ गवाहों की गवाही पूरी हो गई। वहीं, सरोज पांडेय की ओर से उनके अधिवक्ता ने शपथ पत्र और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए न्यायालय से दो सप्ताह का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अब अगली सुनवाई में सरोज पांडेय और उनके पक्ष के गवाहों की गवाही दर्ज की जाएगी। इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

Tags:

Latest News

CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश
CG News: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के पदों का नए सिरे से हुआ चिह्नांकन; नेत्रहीनों को भी मिलेगा मौका
Manicure-Pedicure के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती है टैनिंग और त्वचा हो सकती है रूखी
Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है बड़ा कैमरा सेंसर, बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन
जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई
आबकारी के करोड़पति लिपिक का नया कारनामा : अपना ट्रांसफर रुकवाने बॉस के नाम से मंत्रालय भेजा फर्जी पत्र 
छत्तीसगढ़ में 3 एक्स-कैडर डीजी पदों के प्रस्ताव पर विवाद, PMO से हस्तक्षेप की मांग; इधर बिना केंद्र की मंजूरी मिले प्रमोशन देने की तैयारी!
Name Plate Vastu: लकड़ी, मेटल या पत्थर… घर के मुख्य द्वार पर कौन सी नेम प्लेट लगाना माना जाता है शुभ?