छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव को लेकर सरगर्मी तेज, दो नाम पर चर्चा , साहू या पिंगुआ? 

छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव को लेकर सरगर्मी तेज, दो नाम पर चर्चा , साहू या पिंगुआ? 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। इसी दिन साय कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें उन्हें विदाई दिए जाने की संभावना है। नए प्रशासनिक मुखिया के नाम पर अभी तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक गलियारों में सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

अमिताभ जैन की विदाई के बाद वरिष्ठता क्रम में रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल, ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकासशील और मनोज पिंगुआ जैसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम आते हैं। इनमें से कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में हैं और छत्तीसगढ़ वापस लौटने के इच्छुक नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर, अमित अग्रवाल, जो तेजतर्रार और ईमानदार अफसरों में गिने जाते हैं, छत्तीसगढ़ लौटना नहीं चाहते। इसी तरह, निधि छिब्बर और विकासशील भी राज्य में आने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं।

        ऐसे में, सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ के बीच मुकाबला तेज माना जा रहा है। हालांकि, चर्चा यह है कि साहू का पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है। यह बात भी गौर करने लायक है कि सुब्रत साहू पूर्व की भूपेश बघेल सरकार में काफी करीबियों में गिने जाते थे। भाजपा में यह एक सामान्य नियम माना जाता है कि पिछली सरकार के खास अधिकारी वर्तमान सरकार के खास नहीं होते। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या विष्णु देव साय सरकार इस नियम को तोड़कर सुब्रत साहू को नया मुख्य सचिव बनाएगी, या मनोज पिंगुआ बाजी मारेंगे?

Read More शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 18 साल पुराने भर्ती विवाद में हाईकोर्ट से 7 आरोपियों को सशर्त अग्रिम जमानत

मनोज पिंगुआ भी बेहतरीन अफसरों में गिने जाते हैं। वैसे, कुछ सूत्र यह भी संकेत दे रहे हैं कि दिल्ली से कोई नया नाम भी आ सकता है, जैसा कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव के मामले में हो चुका है।

Read More धान खरीदी का महाघोटाला? 12 से ज्यादा जिलों में खुली करोड़ों की गड़बड़ी, कई समिति प्रबंधकों पर FIR

       फिलहाल, राज्य सरकार ने किसी भी एक नाम पर स्पष्ट संकेत नहीं दिया है, और तमाम नामों पर समीकरणों के मुताबिक चर्चा हो रही है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, सुब्रत साहू के नाम की सबसे अधिक चर्चा है और ऐसा लग रहा है कि सरकार उनके नाम पर फैसला ले सकती है। कहा जा रहा है कि सरकार को जिन गुणों वाले अफसरों की आवश्यकता है, वे सभी गुण आईएएस सुब्रत साहू में मौजूद हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ ही दिल्ली दरबार में भी 'खेला सेट' हो गया है। बहुत जल्द यह साफ हो जाएगा कि साय सरकार किसे अपना नया मुख्य सचिव चुनती है।

Tags:

Latest News

खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म,  3 आरोपी गिरफ्तार खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच
अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी
Khan Sir Case: पटना कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल