हाथियों का रोड शो: रायगढ़ के खेतों और सड़क पर दिखा विशाल झुंड, ग्रामीणों में दहशत

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल से निकलकर हाथियों के झुंड ने किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। रात में 17 हाथियों का दल धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के इंचपारा बीट में पहुंचा और क्रिंधा गांव के 4 किसानों की फसल रौंद दी। वहीं, तमनार रेंज के सामारूमा बीट के छेड़ोरिया गांव में 11 किसानों की फसल प्रभावित हुई।

हाथियों की सूचना मिलते ही वन अमला और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन झुंड सुबह होने से पहले ही वापस जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद आसपास के झिंगोल, तराईमाल और अन्य गांवों में ग्रामीणों को सचेत किया गया।

रविवार की दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे तमनार रेंज के अमलीडीह से सामारूमा पड़की पहरी की ओर हाथियों का दूसरा दल सड़क पर आ गया। लगभग 40-45 हाथी सड़क पर रुके रहे, बाद में वन अमले ने वाहनों को रोककर उन्हें वापस जंगल की ओर भेजा। जिले के जंगलों में कुल 70 हाथी विचरण कर रहे हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में 30 और रायगढ़ वन मंडल में 40 हाथी हैं। इनमें 29 नर, 28 मादा और 13 शावक शामिल हैं।

Read More चंडी माता मंदिर में हंगामा: नशे में धुत युवकों ने पुजारी-सेवादारों पर किया हमला, पूरी घटना CCTV में कैद

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

अब छुपना मुश्किल! AI मिनटों में खोज सकता है सोशल मीडिया यूजर्स की असली पहचान

राज्य

दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भारी हंगामा हो गया।...
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस
Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर ने अस्पताल परिसर में युवती पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार
अनुराग डोभाल के लाइव सुसाइड प्रयास से सोशल मीडिया में हलचल, अली गोनी और एल्विश यादव ने जताई चिंता, प्रिंस नरूला का ट्रोलर्स पर गुस्सा